{"_id":"5d5a70bc8ebc3e89e0255452","slug":"actress-konkona-sen-sharma-will-direct-web-series-of-kolkata-cabaret-dancer-miss-shefali","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता की मशहूर कैबरे डांसर मिस शेफाली की बॉयोपिक को निर्देशित करेंगी कोंकणा, बनाएंगी वेबसीरीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोलकाता की मशहूर कैबरे डांसर मिस शेफाली की बॉयोपिक को निर्देशित करेंगी कोंकणा, बनाएंगी वेबसीरीज
Mon, 19 Aug 2019 03:39 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 19 Aug 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
कोंकणा सेन शर्मा
फिल्म लिपस्टिक अंडर माई बुर्का में आखिरी बार बड़े परदे पर दिखीं अभिनेत्री कोंकना सेन शर्मा ने अब फुलटाइम निर्देशक बनने की ठान ली है। जी स्टूडियो ने उन्हें इसके लिए मौका भी दे दिया है और अपनी पहली वेब सीरीज के लिए कोंकना ने जो विषय चुना है, वह काफी चौंकाने वाला है।
अभिनय के लिए दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकीं कोंकना के निर्देशन में बनने जा रही ये वेब सीरीज कोलकाता की एक मशहूर कैबरे डांसर की कहानी है। बंगाल की इस सबसे मशहूर कैबरे डांसर को लोग मिस शेफाली के नाम से जानते थे और इनका असली नाम था अराती दास। 60 और 70 के दशक में शेफाली का कैबरे डांस देखने के लिए बड़े बड़े धनकुबेरों की लाइन लगा करती थी।
पढ़े: पूजा भट्ट के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में था ये एक्टर, मारपीट का लगा था आरोप
विज्ञापन
इस शो के बारे में चर्चा चलने पर कोंकना सेन शर्मा कहती हैं, ‘बंटवारे के बाद और आर्थिक उदारीकरण के पहले का समय मुझे बहुत आकर्षित करता रहा है। मैं खुद कोलकाता से हूं और मुझे उस दौर की ये कहानी बहुत पहले से पता रही है। ये एक ऐसी महिला की दिलचस्प कहानी है जिसने जिंदगी को अपनी शर्तों पर जिया। यही वजह है कि मैं इनकी कहानी पर शो बनाने जा रही हूं।’
पढ़ें: भीड़ हिंसा के खिलाफ 40 बॉलीवुड स्टार्स ने PM को लिखी चिट्ठी, बोले- संसद में निंदा करना काफी नहीं
इस वेब सीरीज का अभी सिर्फ विषय फाइनल हुआ है। फिल्म की पटकथा और इसे एपीसोड वार विभाजित करने पर काम शुरू हो चुका है। जी स्टूडियो की कोशिश है कि इस वेब सीरीज में लीड रोल के लिए किसी दमदार अदाकारा को लिया जाए। शो की कास्टिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और अब तक की तैयारियों के हिसाब से इस शो की शूटिंग अगले साल ही शुरू हो सकेगी।