एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 29 Nov 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ और उनकी मां
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ की मां सुजैन टर्कोट को सोमवार को मुंबई में स्पॉट किया गया। वह एक स्टोर से बाहर निकलकर अपनी कार में बैठती हुई स्पॉट हुईं। इस दौरान पैपराजी ने उनकी फोटो खींची और वीडियो भी बनाया। हालांकि, कटरीना की मां सुजैन जैसे ही अपनी कार में बैठी उनका मोबाइल फोन नीचे जमीन पर गिर गया और कार का दरवाजा बंद हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे विरल भयानी ने अपने पेज पर शेयर किया है।
2 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : Instagram
इस वीडियो पर फैंस के जमकर कमेंट आ रहे हैं। कई यूजर्स पूछ रहे हैं कि सस्पेंस को तो खत्म करो क्या कटरीना कैफ की मां ने अपना फोन उठाया या नहीं। यूजर्स इस बात को जानने को उत्सुक हैं कि क्या कटरीना कैफ की मां ने फोन वापस लिया या फिर फोन को जमीन पर ही छोड़कर चले गईं।
3 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इस वीडियो में सिर्फ कार का दरवाजा बंद होते हुए और फोन को नीचे गिरते हुए दिखाया गया है। इसके बाद क्या हुआ यह वीडियो में नहीं दिखाया गया और न ही विरल भयानी ने इस बारे में कोई जानकारी दी है। ऐसे में यूजर्स पूरी कहानी जानना चाहते हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कटरीना कैफ की मां सुजैन एक स्टोर से निकलकर आती हैं और उसके बाद अपनी कार में बैठती हैं और उसके बाद कार का दरवाजा बंद कर देती हैं। लेकिन तब तक उनका फोन कार से नीचे जमीन पर गिर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
कई यूजर्स इस वीडियो के नीचे कमेंट लिखकर अनुमान लगा रहे हैं कि उनके इस फोन में कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की डिटेल होगी। बताया जा रहा है कि दोनों अगले महीने शादी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
एक यूजर ने लिखा कि फोन खोलो जल्दी और व्हॉट्सएप चेक करो कटरीना और विक्की की शादी की गेस्ट लिस्ट होगी। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर वह होता तो इस फोन को उठाकर भाग जाता। इस वीडियो में इस तरह के कई फनी कमेंट भी आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।