Malaika Arora Health Update: कार एक्सीडेंट के बाद अब ऐसी है मलाइका अरोड़ा की हालत, इस दिन मिलेगी अस्पताल से छुट्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से सटे पनवेल इलाके में शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की कार का एक्सीडेंट हो गया था। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री की कार के ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और एक्सप्रेसवे पर 3 अन्य कारों से जा टकराई। दुर्घटना के वक्त आंख के पास चोट लगने की वजह से मलाइका अरोड़ा को अस्पताल भर्ती कराया गया था।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक "मलाइका अरोड़ा इस घटना की वजह से हिल गई हैं, लेकिन अभी उनकी हालात स्थिर है। अभिनेत्री को कुछ टांके लगे हैं। उसके सिर पर कोई बड़ी चोट नहीं लगी है। करीबी सूत्रों द्वारा यह भी दावा किया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा को रविवार दोपहर तक घर वापस जाने की अनुमति दे दी जाएगी।"
बता दें कि दुर्घटना के समय मलाइका अपनी रेंज रोवर में थीं और उनकी कार बाकी दो कारों के बीच फंस गई। वह एक फैशन इवेंट में शिरकत करने गई थीं। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना कैसे हुई इस मामले की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मलाइका ने शनिवार दोपहर एक फैशन इवेंट में शिरकत की थी और सोशल मीडिया पर उसी के बारे में अपडेट भी साझा किया था।