द प्लेबॉय मिस्टर साहनी में काम करने को लेकर उत्साहित हैं दिव्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉर्ट फिल्म प्लस माइनस में बेहतरीन किरदार निभाने के बाद अब दिव्या दत्ता को एक बार फिर शार्ट फिल्म में काम मिला है। 25 मिनट की इस लघु फिल्म द प्लेबॉय मिस्टर साहनी को तारिक नावेद सिद्दकी ने लिखा एवं डायरेक्ट किया है। दिव्या दत्ता इसमें 1950 के दशक की एक बड़ी एक्ट्रेस का किरदार निभाएंगी। ये किरदार उस दौर का होगा जब सत्यजित रे जैसे फिल्मकार सिने दुनिया में सक्रिय थे।
इस फिल्म से दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ डिजिटल मीडिया में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म में अभिनेत्री नीतू चंद्रा अहम रोल में हैं। वे एक जानी पहचानी लेखिका माया का किरदार निभा रही हैं। ताहिर राज भसीन फिल्म में एक ऐये युवा की भूमिका में हैं जो अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से परेशान हैं और अपने दादा (जैकी श्रॉफ) से लव लाइफ की सलाह लेते हैं।
अर्जन बाजवा फिल्म में जैकी की जवां उम्र की भूमिका निभाएंगे। दिव्या कहती हैं कि वे इस फिल्म में काम करने के लिए बेताब हैं क्योंकि वह शुरू से ही ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा की ओर आकर्षित रही हैं। वह कहती हैं कि काश, वो उस युग का हिस्सा होतीं। लेकिन द प्लेबॉय मिस्टर साहनी को करके उनका सपना मानो पूरा हो जाएगा।
![]()