फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress assault case accused actor Dileep plea dismiss by Kerala high court

Actress Assault Case: हाई कोर्ट ने खारिज की जांच पर रोक लगाने की याचिका, यौन शोषण मामले में आरोपी हैं अभिनेता दिलीप

Tue, 19 Apr 2022 05:06 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 19 Apr 2022 05:06 PM IST
सार

अभिनेत्री के यौन शोषण मामले में फंसे अभिनेता दिलीप की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। केरल हाई कोर्ट ने अभिनेता की ओर से दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति जियाद रहमान एए की एकल पीठ ने याचिका खारिज की है।

विज्ञापन
Actress assault case accused actor Dileep plea dismiss by Kerala high court
एक्टर दिलीप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री के यौन शोषण मामले में फंसे अभिनेता दिलीप की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। केरल हाई कोर्ट ने अभिनेता की ओर से दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया है। याचिका में केरल पुलिस की अपराध शाखा द्वारा उनके खिलाफ 2017 में अभिनेत्री के साथ की गई मारपीट के मामले में हत्या की साजिश के लिए दायर प्राथमिकी को रद्द करने की मां की गई थी। न्यायमूर्ति जियाद रहमान एए की एकल पीठ ने याचिका को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन

 
यह मामला अभिनेता दिलीप से संबंधित है, जिसने कथित तौर पर अभिनेत्री के साथ शोषण के मामले में जांच कर रहे जांच अधिकारियों की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने नौ जनवरी को कुछ ऑडियो क्लिप आने के बाद दिलीप और पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ऑडियो में दिलीप और अन्य कथित तौर पर जांच अधिकारियों को धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन

 
कुछ समय पहले अभिनेत्री ने भी इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी थी और कहा था कि अब मैं न्याय के लिए लड़ूंगी। अभी तक इस घटना के लिए मैं खुद को ही जिम्मेदार मान रही थी, लेकिन अब नहीं। अब न्याय मिलने तक मैं लड़ती रहूंगी। फिल्म निर्देशक बालचंद्र कुमार ने भी इस मामले में दिलीप के खिलाफ अपना बयान भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब हो कि 2017 में तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री जब शूटिंग से वापस लौट रही थी तो कुछ लोगों ने उसे कार में बंधक बना लिया था। उन लोगों ने अभिनेत्री का दो घंटों तक शोषण किया था। किसी तरह अभिनेत्री उनसे अपनी जान बचाने में कामयाब हो पाई थी। इस मामले में दिलीप पर आरोप लगा था कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने वालों को पैसे और जांच कर रहे अधिकारियों को धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed