फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Anushka Sharma Cricketer Virat Kohli At Premanand Maharaj SatSang

Anushka Sharma: प्रेमानंद महाराज के सत्संग में परिवार संग पहुंचीं अनुष्का, बोलीं-‘भक्ति भाव से बढ़कर कुछ नहीं’

Fri, 10 Jan 2025 03:40 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 10 Jan 2025 03:40 PM IST
सार

हाल ही में अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज जी के सत्संग में देखे गए। अनुष्का शर्मा, अपने दोनों बच्चों को भी साथ लाईं। सत्संग में अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद महाराज से कई प्रश्न पूछे?

विज्ञापन
Actress Anushka Sharma Cricketer Virat Kohli At Premanand Maharaj SatSang
प्रेमानंद महाराज के सत्संग में अनुष्का-विराट - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

अनुष्का शर्मा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह अपने पारिवारिक जीवन और भक्ति में डूबी हुई नजर आती हैं। अनुष्का शर्मा कई तीर्थ स्थानों और सत्संगों में नजर आती हैं, उनके साथ पति विराट कोहली भी शामिल रहते हैं। हाल ही में अनुष्का और विराट, प्रेमानंद महाराज जी के सत्संग में पहुंचे हैं। दोनों अपने बच्चों को भी साथ लाए। यहां पर अनुष्का ने महाराज जी से कई सवाल किए? जिनके जवाब भी गुरु जी ने दिए। 

विज्ञापन


प्रेमानंद महाराज जी के सत्संग में शामिल हुए 
कुछ साल पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को वृंदावन में राधा रानी की भक्ति करने वाले प्रेमानंद महाराज जी के सत्संग में देखा गया था, तब वह वीडियो खूब वायरल हुआ। एक बार फिर से अनुष्का और विराट, प्रेमानंद महाराज जी के सत्संग में पहुंचे हैं। अनुष्का ने सत्संग में प्रेमानंद महाराज जी से कहा- ‘पिछली बार कई सवाल मन में थे, लेकिन मेरे आसपास के लोगों ने वो सवाल कर लिए? ऐसे में मेरे पर कोई सवाल करने को नहीं बचा। लेकिन आपके मार्गदर्शन में हम भक्ति मार्ग पर आगे बढ़े हैं। भक्ति भाव से बढ़कर कुछ नहीं है।’
विज्ञापन


असफलता को लेकर सवाल 
विराट और अनुष्का ने अपनी तरफ से कुछ सवाल प्रेमानंद महाराज जी के शिष्यों को दिए थे, जिनमें सफलता और असफलता के बारे में पूछा गया। इस पर महाराज ने अनुष्का और विराट को कहा कि आपकी मेहनत में कमी नहीं है, लेकिन जो प्रारब्ध है, उसे होना ही है। इसलिए आप कर्म करते रहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुष्का इमोशनल नजर आईं 
प्रेमानंद महाराज जी के सुझावों को सुनकर अनुष्का शर्मा काफी इमोशनल हो गईं। वह चुपचाप उनकी बात सुनती रहीं। महाराज जी ने यह भी कहा कि अनुष्का की भक्ति का प्रभाव विराट पर भी नजर आता है। इस पर अनुष्का मुस्कुरा दीं। अनुष्का शर्मा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एक्टिंग से ज्यादा फिल्म प्रोडक्शन में सक्रिय हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed