{"_id":"5bd052b3bdec22698a4702d3","slug":"actress-alia-bhatt-separate-from-ashwini-iyer-next-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री आलिया भट्ट ने खुद को अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म से किया अलग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने खुद को अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म से किया अलग
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट ने खुद को अनुराग कश्यप और उनके साथियों के फैंटम फिल्म्स द्वारा बनाई जाने वाली फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। फिल्म के निर्देशन की बागडोर अश्विनी अय्यर तिवारी को सौंपी गई थी। इसका नाम अभी तय नहीं था। फिल्म की शूटिंग 2019 में होनी थी। सूत्रों के अनुसार आलिया ने मीटू विवाद में इस प्रोडक्शन हाउस का नाम आने के बाद खुद को इस फिल्म से अलग किया। पिछले दिनों फैंटम को खत्म कर दिया गया परंतु इसके द्वारा प्रस्तावित फिल्में पूरी होनी हैं।
विज्ञापन
फैंटम फिल्म्स के अनुराग और विक्रमादित्य मोटवानी पर उनके साथी विकास बहल ने अदालत में 10 करोड़ का मानहानि मुकदमा कर रखा है। आलिया के करीबियों के अनुसार वह ऐसी टीम के साथ काम नहीं करना चाहतीं तो आपसी विवाद में उलझी हो और मीटू में जिसके लोगों का नाम आया हो।
विज्ञापन
निल बटे सन्नाटा और बरेली की बर्फी जैसी फिल्में बनाने वाली अश्विनी ने अपनी कॉमेडी फिल्म के लिए आलिया से बात की थी और उन्होंने मंजूर दे दी थी। वह एक गायिका की सफलता की कहानी आलिया को लेकर बनाना चाहती थीं। अब देखना है कि तिवारी आलिया की जगह किसे लेंगी। इससे पहले वह कंगना रनौत के साथ कबड्डी पर आधारित फिल्म पंगा बना रही हैं। इसकी शूटिंग दिसंबर में शुरू होगी।
विज्ञापन