फिल्म मेकर सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' रिलीज से पहले काफी विवादों में रही। फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही थी लेकिन बावजूद इसके द केरल स्टोरी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म केरल में धर्म परिवर्तन और वहां की लड़कियों को आईएसआईएस जैसे खतरनाक आतंकी संगठन से जोड़ने की कहानी बताने का दावा करती है। इसलिए फिल्म को लेकर काफी विवाद है। कुछ लोगों ने फिल्म को प्रोपेगेंडा भी बताया है। ऐसे में 'द केरल स्टोरी' की रिलीज के बाद एक्ट्रेस अदा शर्मा ने ट्रोल करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया है।
{"_id":"64573d00161d7ae992002b7c","slug":"actress-adah-sharma-responds-to-those-who-call-the-kerala-story-is-a-propaganda-film-2023-05-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Adah Sharma: 'द केरल स्टोरी' को प्रोपेगैंडा बताने पर भड़कीं एक्ट्रेस अदा शर्मा, दे डाली ये करने की सलाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Adah Sharma: 'द केरल स्टोरी' को प्रोपेगैंडा बताने पर भड़कीं एक्ट्रेस अदा शर्मा, दे डाली ये करने की सलाह
Sun, 07 May 2023 11:31 AM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Sun, 07 May 2023 11:31 AM IST
विज्ञापन
अदा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
द केरल स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सुदीप्तो सेन ने निर्देशन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' विवादों के बीच थियेटर में रिलीज हुई, और इसके रिव्यू तो बिलकुल अलग ध्रुवों पर नजर आए। कंगना रनौत और विवेक अग्निहोत्री जैसे दिग्गज सेलिब्रिटीज ने फिल्म की तारीफ करते हुए लोगों से इसे देखने की अपील की है, तो वहीं दूसरी ओर लोगों के कुछ सेक्शन ने भारी संख्या में फिल्म का विरोध किया।
अदा शर्मा
- फोटो : Instagram
अब इसी मामले में द केरल स्टोरी की लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने फिल्म को प्रोपेगैंडा बताने वालों की बोलती बंद की। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया और फिल्म को प्रोपेगैंडा बताने वालों को करारा जवाब दिया। एक्ट्रेस का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड पर रणबीर कपूर का बड़ा बयान, इंडस्ट्री की कमी गिनाते हुए बुलाया 'कन्फ्यूज्ड'
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड पर रणबीर कपूर का बड़ा बयान, इंडस्ट्री की कमी गिनाते हुए बुलाया 'कन्फ्यूज्ड'
विज्ञापन
विज्ञापन
अदा शर्मा
- फोटो : Instagram
अदा शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, 'और कुछ लोग अभी भी फिल्म द केरल स्टोरी को एक प्रोपेगैंडा फिल्म कह रहे हैं। वह कई भारतीय फिल्मों के टेस्टिमोनियल्स देखकर ये कह रहे हैं कि ऐसी घटनाएं हुई ही नहीं हैं। 'मेरा आप सबसे विनम्र अनुरोध है कि बस आप गूगल पर ये दो शब्द ISIS और Brides टाइप करें, शायद गोरी लड़कियों का अकाउंट है, जो आपको बता सकता है कि हमारी भारतीय फिल्म की कहानी सच्ची है।'
And for the the few still calling #TheKeralaStory a propaganda film ,saying these incidents do not exist even after watching testimonials of several Indian victims,,,my humble request , Google two words ISIS and Brides...maybe an account of white girls narrated to you might make… pic.twitter.com/qYBp3B3owQ
— Adah Sharma (@adah_sharma) May 6, 2023
विज्ञापन
द केरल स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
द केरल स्टोरी को लेकर देशभर में हो रहे तमाम विवादों के बीच फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिली। जहां पहले दिन फिल्म ने 8 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन 10 से 11 करोड़ के बीच बताया जा रहा है। फिल्म में अदा शर्मा मेन कैरेक्टर में हैं। उनके अलावा एक्ट्रेस सिद्धि इदनानी ने गीतांजलि नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जो सुसाइड कर लेती है।
यह भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी ने खोले सफल शादी के राज, रियल लाइफ में भी साबित हुए फैमिली मैन
यह भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी ने खोले सफल शादी के राज, रियल लाइफ में भी साबित हुए फैमिली मैन