फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Shobana contracts Omicron variant of COVID-19

COVID-19: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित हुईं एक्टर शोभना, बोलीं- हर दिन लक्षण...

Mon, 10 Jan 2022 02:10 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 10 Jan 2022 02:10 PM IST
सार

मलयालम, तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाने वाली भारतीय अभिनेत्री और प्रसिद्ध भरतनाट्यम डांसर शोभना ने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना वायरस के चपेट में आने की खबर साझा की है।

विज्ञापन
Actor Shobana contracts Omicron variant of COVID-19
भारतीय अभिनेत्री और प्रसिद्ध भरतनाट्यम डांसर शोभना। - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय अभिनेत्री और प्रसिद्ध भरतनाट्यम् डांसर शोभना ने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना वायरस के चपेट में आने की खबर साझा की है। वे कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित हुई हैं। उन्हें जोड़ों में दर्द और ठंड लगने जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
मलयालम, तेलुगु और तमिल फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री  ने रविवार शाम इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा,"पूरा ध्यान रखने और सावधानी बरतने के बाद भी मैं कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित हो गई हूं। मैंने इसका परीक्षण जोड़ों में दर्द, ठंड लगना और गले में खराश होने के बाद कराया था, जोकि पॉजीटिव आया है।"
विज्ञापन


ऐसी है स्थिति
उन्होंने अपनी सेहत को लेकर कहा, "पहले दिन गले में और जोड़ों में दर्द था और हर दिन मेरे लक्षण बहुत कम हो जाते हैं। मैं खुश हूं कि मैंने टीके की दोनों खुराक ली हैं और सभी से ऐसा करने का आग्रह कर रही हूं।'' अभिनेत्री ने लिखा कि मैं प्रार्थना करूंगी  कि यह वैरिएंट इस महामारी का अंत साबित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये है देश में कोरोना का हाल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में ओमिक्रॉन के कुल 4,033 मामले हैं जिनमें से 1,552 लोग ठीक हो चुके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed