फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Salman Khan Security Increased After Sidhu Moose Walas Murder News in Hindi

Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, पुलिस ने जताई खतरे की आशंका

Wed, 01 Jun 2022 03:47 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 01 Jun 2022 03:47 PM IST
सार

सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पुलिस को सलमान खान पर हमले की सीक्रेट इंटेल मिली थी।

विज्ञापन
Actor Salman Khan Security Increased After Sidhu Moose Walas Murder News in Hindi
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गायक-राजनेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ दिनों बाद, मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध लॉरेंस बिश्नोई ने आज से कुछ साल पहले अभिनेता पर हमले का प्लान बनाया था। जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सलमान खान के प्रति खतरे के स्तर का विश्लेषण करने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि इस वक्त गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ जेल में बंद है।

विज्ञापन

राजस्थान के गिरोह से है कनेक्शन
मुंबई पुलिस के अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस बात का खुलाया किया कि "हमने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सलमान खान के अपार्टमेंट के आसपास मौजूद रहेगी ताकि राजस्थान से गिरोह कोई हरकत न करें।"

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मिली थी सीक्रेट इंटेल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पुलिस को सलमान खान पर हमले की सीक्रेट इंटेल मिली थी। जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि सलमान के साथ उनकी प्राइवेट सिक्योरिटी के साथ मुंबई पुलिस के आधा दर्जन सिपाही भी रहेंगे। गौरतलब है कि मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे गोल्डी बरार ने ली है। इसी गैंग ने आज से तकरीबन चार साल पहले सलमान खान को मारने की धमकी दी थी। 

विज्ञापन

क्यों मिली थी सलमान खान को धमकी?
कथित तौर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, सलमान खान से नाराज थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो लॉरेंस बिश्नोई काला हिरण को पवित्र मानते हैं। इसलिए जब काला हिरण शिकार मामले में जब सलमान खान का नाम सामने आया तब लॉरेंस बिश्नोई ने अभिनेता के हत्या की साजिश रची थी। हालांकि किन्ही कारणों की वजह से बिश्नोई की यह प्लानिंग सफल नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed