फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Salman Khan meets Mumbai police commissioner after receiving death threat from Lawrence Bishnoi

Salman Khan: मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिले सलमान खान, हथियार लाइसेंस के लिए किया था आवेदन

Fri, 22 Jul 2022 05:53 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 22 Jul 2022 05:53 PM IST
सार

अभिनेता ने आज यानी शुक्रवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फंसलकर से उनके कार्यालय में मुलाकात की।

विज्ञापन
Actor Salman Khan meets Mumbai police commissioner after receiving death threat from Lawrence Bishnoi
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान बीते कई दिनों अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चर्चा में हैं। मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा को लेकर खासा ध्यान रखा जा रहा हैं। दरअसल, मूसेवाला की हत्या के बाद अभिनेता सलमान खान को एक धमकी भरा पत्र भेजा गया था, जिसमें कहा गया था कि सलमान खान और उनके पिता सलीम खान का सिद्धू मूसेवाला हो जाएगा। धमकी मिलने का बाद से ही एक्टर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन

इसी सिलसिले में अब अभिनेता ने आज यानी शुक्रवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फंसलकर से उनके कार्यालय में मुलाकात की। एक अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक अभिनेता शाम करीब चार बजे अपनी कार से मुंबई पुलिस मुख्यालय पहुंचे और फंसलकर से मुलाकात की। इस दौरान खान ने वहां संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल से भी मुलाकात की। 
 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अभिनेता सलमान खान ने मुंबई सीपी कार्यालय में अपनी सुरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। गौरतबल है कि पिछले महीने मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पंजाब में कुछ हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। सिंगर पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी मशहूर गैंगस्टर लोरेंस बिश्नोई ने ली थी। इसके बाद सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक पत्र मिला था जिसमें धमकी दी गई थी कि पिता-पुत्र की हालत भी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला जैसे ही होगी। इस धमकी के बाद खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed