Aayush Sharma: सलमान खान के जीजा एक्टर आयुष शर्मा ने खरीदी लग्जरी कार, सोशल मीडिया पर जताई खुशी
Aayush Sharma New Car: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के जीजा और एक्टर आयुष शर्मा ने अपनी ड्रीम कार खरीदी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है।
विस्तार
सलमान खान के जीजा व अभिनेता आयुष शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने अपनी ड्रीम कार जो खरीदी है। अभिनेता ने इसकी खुशी सोशल मीडिया पर साझा की है। आयुष शर्मा ने आलीशान कार की तस्वीर साझा की है। इसकी कीमत करोड़ों में है।
कितनी है कार की कीमत?
आयुष शर्मा ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर नई कार की तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'ड्रीम कार, सपनों से लेकर ड्राइववे तक'। अभिनेता के कैप्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस कार को लेकर उनकी खुशी कितनी ज्यादा है। अभिनेता ने काले रंग की Maserati Grecale कार खरीदी है। इसकी कीमत करोड़ों रुपये हैं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार की कीमत करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपये है।
आयुष के कार कलेक्शन में शामिल हैं आलीशान गाड़ियां
तस्वीरों में आयुष अपनी नई कार के साथ पोज देते दिख रहे हैं। अभिनेता के पोस्ट पर उनके फैंस बधाई दे रहे हैं। आयुष शर्मा के कार कलेक्शन में पहले से कई महंगी लग्जरी गाड़िया हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुष शर्मा के कार कलेक्शन में एक मर्सिडीज EQS मेबैक है। इसके अलावा उनके पास जीप रुबिकॉन, रेंज रोवर स्पोर्ट, लैंड रोवर डिफेंडर, मिनी कूपर एस और किआ कार्निवल लिमोसिन भी हैं।
Munawar Faruqui: ‘बिग बॉस 18’ को लेकर मुनव्वर फारूकी की राय, पसंदीदा शख्स का नाम सुन हो जाएंगे हैरान
इस फिल्म में आएंगे नजर
आयुष शर्मा की शादी साल 2014 में सलमान खान की बहन अर्पिता खान से हुई। कपल के दो बच्चे-एक बेटा और बेटी हैं। आयुष के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे ‘क्वाथा’ में इसाबेल कैफ के साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म भारतीय सेना से जुड़ी और सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन करण ललित बुटानी ने किया है।
Priyanka Chopra: 25 साल में कितनी बदल गईं देसी गर्ल? खुद किया खुलासा, हॉलीवुड में आईं मुश्किलों का किया जिक्र