फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Sahil Khan gets bail in Mahadev betting app case after 70 days Details inside

Mahadev Betting App Case: महादेव सट्टेबाजी एप मामले में साहिल खान को बड़ी राहत, 70 दिन बाद मिली जमानत

Sat, 06 Jul 2024 12:25 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 06 Jul 2024 12:25 AM IST
सार

महादेव सट्टेबाजी एप मामले में अभिनेता साहिल खान ने राहत की सांस ली है। 70 दिन के बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। 

विज्ञापन
Actor Sahil Khan gets bail in Mahadev betting app case after 70 days Details inside
साहिल खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महादेव सट्टेबाजी एप मामले में अभिनेता साहिल खान को बड़ी राहत मिली है। इस मामले में उन्हें अदालत ने जमानत दे दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वी एम पठाडे ने बुधवार को उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। हालांकि विस्तृत आदेश अभी सामने नहीं आ सका है।

विज्ञापन

साहिल खान को मिली जमानत

साहिल खान की ओर से दायर की गई याचिका में दावा किया गया था कि उनके खिलाफ लगाए गए अधिकांश आरोप महज अटकलें हैं और उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। साथ ही, इसमें सभी शिकायतों को राजनीति से प्रेरित भी बताया गया था। अधिवक्ता फैज मर्चेंट की ओर से साहिल की यह याचिका दायर की गई थी। 

विज्ञापन


Nag Ashwin: कल्कि 2898 एडी को लेकर नाग अश्विन ने लोगों से किया खास आग्रह, जानें निर्देशक ने क्या कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत याचिका के जवाब में पुलिस का दावा 

याचिका में कहा गया था कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप का इस्तेमाल करने वाले एक भी सदस्य या खिलाड़ी ने प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) में नामित किसी भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वहीं, याचिका में यह भी कहा गया था कि आरोपी ने अपनी गिरफ्तारी के बाद से जांच में सहयोग किया है। वहीं, पुलिस ने जमानत याचिका के जवाब में दावा किया कि साहिल खान और 31 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच चल रही है।


Anant Radhika Sangeet: माधुरी से लेकर आलिया तक, अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के संगीत में लगा सितारों का जमावड़ा

अप्रैल में हुई थी गिरफ्तारी

बता दें कि बॉम्बे उच्च न्यायालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी-पूर्व जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद अभिनेता को इस साल अप्रैल में छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो साहिल खान को 'स्टाइल' और 'एक्सक्यूज मी' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। अभिनय के अलावा वह एक फिटनेस विशेषज्ञ के रूप में मशहूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed