अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उनकी शादी से पहले का उत्सव मार्च से ही जारी है। अंबानी परिवार ने शुक्रवार को नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में जोड़े के लिए एक भव्य संगीत समारोह का आयोजन किया है। शाम का ड्रेस कोड इंडियन रीगल ग्लैम है। अंतर्राष्ट्रीय गायक जस्टिन बीबर इस समारोह का हिस्सा बने हैं। साथ ही भारतीय फिल्म जगत की कई हस्तियों ने भी अपनी मौजूदगी से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा है और शाम को यादगार बना दिया है-
Anant Radhika Sangeet: माधुरी से लेकर आलिया तक, अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के संगीत में लगा सितारों का जमावड़ा
नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल अपने पोते अनंत अंबानी और मंगेतर राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में हिस्सा लेने के लिए नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) पहुंची हैं। नीता की बहन ममता दलाल अपनी मां के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में मीजान जाफरी का स्टाइलिश अंदाज देखते ही बना। ब्लैक और गोल्डन आउटफिट में अभिनेता बेहद स्मार्ट लगे। मीजान के साथ-साथ उनके पिता जावेद जाफरी का भी स्वैग देखते ही बना। ब्लैक और मैरून कलर की सेक्विन शेरवानी में जावेद काफी डैशिंग नजर आए।
SS Rajamouli: राजामौली के जीवन से जुड़ीं मिलेंगी दिलचस्प जानकारियां, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी डॉक्यूमेंट्री
पार्टी में नेहा शर्मा ने अपने इंडो वेस्टर्न लुक से हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। मल्टी कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी में नेहा शर्मा बेहद स्टनिंग लगीं। वहीं, उनकी बहन आयशा शर्मा भी गुलाबी रंग के लहंगे में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आईं।
Bollywood Remakes: 'मर्डर 2' से लेकर 'राधे' तक, कोरियाई रीमेक हैं बॉलीवुड की ये फिल्में
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर ऑल ब्लैक अटायर में ट्यूनिंग बिठाते नजर आए। तीनों के लुक ने फैंस का खासा ध्यान आकर्षित किया। ब्लैक कलर के लहंगे में आलिया हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं, आदित्य और रणबीर को ऑल ब्लैक सूट-बूट में स्वैग बिखेरते देखा गया।
Sonakshi Sinha: प्रेग्नेंसी की अफवाह पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, बयान से बढ़ी सोशल मीडिया की हलचल