फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actor's face jail

वे 7 एक्टर जिन्होंने खाई है जेल की हवा

Wed, 26 Mar 2014 07:23 AM IST
Updated Wed, 26 Mar 2014 07:23 AM IST
विज्ञापन
actor's face jail

संजू बाबा के अलावा बॉलीवुड की कई ऐसी दिग्गज हस्तियां हैं जो जेल की सैर कर चुकी हैं। इसमें सलमान खान का नाम शामिल है तो कई ऐसे हैं जिनके जेल जाने के बारे में आपको कम ही पता होगा। हम आपको दे रहे हैं पूरी जानकारी।

विज्ञापन

संजय दत्त अभी भी हैं जेल में

actor's face jail

संजय दत्त के केस में फैंसला हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने उनको 1993 बम धमाकों में अवैध हथियार रखने के आरोप में कारावास की सजा दी है। सजा का कुछ हिस्सा संजय पहले ही जेल में काट चुके हैं बाकी बचे दिन वह मुंबई की यरवडा जेल में रखे गए हैं। संजय दत्त की करीब 2 साल की सजा अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकार के चलते जेल गए थे सलमान

actor's face jail

राजस्‍थान में राजश्री फिल्मस की एक शूटिंग के दौरान सलमान खान पर रेयर प्रजाति के चिंकारा के शिकार का आरोप लगा था। जिसके चलते उनको कुछ दिन जेल में रहना पड़ा था।

विज्ञापन

मारपीट के चलते थाने में रखे गए थे सैफ

actor's face jail

रियल लाइफ में सैफ अली खान एक रेस्टोरेंट में डिनर करते वक्त एक व्‍‌यक्ति से भिड़ गए थे। सैफ ने आपा खोते हुए उस व्यक्ति को इतना मारा कि उसको हॉस्पीटल जाना पड़ा। इस घटना के बाद सैफ को पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

लिस्बन में धरी गई मोनिका बेदी

actor's face jail

पुर्तगाल में फर्जी दस्तावेजों के चलते उनको पकड़ा गया था। लिस्बन की एक जेल में उनको कुछ दिन गुजारने पड़े। जेल में सजा पूरी करने के बाद मोनिका वापस इंडिया लौट आईं। फिलहाल वह स्टार प्लस पर प्रसारित धारावाहिक सरस्वती चंद्र में दिखाई दे रही हैं।

रेप के आरोप में जेल गए शाइनी

actor's face jail
'गैंगस्टर' फिल्म से शाईनी को बॉलीवुड में पहचान मिली थी। शाईनी पर उनकी नौकरानी ने बलात्कार का आरोप लगाया था। मामले के संदर्भ में शाईनी को 27 दिन जेल में रखा गया था।
 

फरदीन खान

actor's face jail

फिरोज खान के बेटे फरदीन खान को 2001 में कोकीन रखने के आरोप में पुलिस ने पकड़ा था। फरदीन ने 1998 में बॉलीवुड में प्रेम अगन फिल्म से डेब्यू किया था। लेकिन उनका कैरियन बहुत शानदार रफ्तार नहीं ले सका। कोकीन कांड ने फरदीन खान की इमेज पर भी फक्र पड़ा था।

सूरज पांचोली

actor's face jail

जिया खान की मौत के मामले में जिया की मां ने आदित्य पांचोली के बेटे सूरज पांचोली को जिम्मेदार ठहराया था। सूरज जिया के कथित बॉयफ्रेंड् थे। जिया की मां का आरोप था कि सूरज ही जिया की मौत के जिम्मेदार हैं। प्रारंभिक पूछताछ के लिए पुलिस ने उनको कस्टडी में लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed