शादी के बंधन में बंधे अभिनेता रेंजी पणिक्कर के बेटे, पहली तस्वीर आई सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता और निर्देशक रेंजी पणिक्कर के बेटे निखिल रेंजी पणिक्कर ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है। दरअसल निखिल हाल ही में मेघा श्रीकुमार के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। ये जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। निखिल ने पारिवारिक समारोह में विवाह किया है। इस शादी समारोह की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
निखिल और मेघा की शादी की तस्वीर फिल्म निर्माता और निखिल के भाई, नितिन रेंजी पणिक्कर ने सोशल मीडिया पर साझा की है। तस्वीर साझा करते हुए नितिन ने अपने भाई को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'बेस्ट विशेज टू निखिल और मेघा।'
विज्ञापन विज्ञापन
Best Wishes to @nikhilrenjipanicker (Appu) and @meghasreekumar 😍😍 PC: @mahadevan_thampi
A post shared by NITHIN RENJI PANICKER (@nithinrenjipanicker) on
तस्वीर में निखिल मेघा की मांग भरते हुए नजर आ रहे हैं। मेघा ने अपनी शादी में कांजीवरम की साड़ी पहनी हुई है। साथ में गोल्ड ज्वेलरी पहनी हुई हैं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तो वहीं निखिल भी दुल्हे के रूप में खूब हैंडसम नजर आ रहे हैं।
शादी पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ पठानमथिट्टा के अरनमुला मंदिर से हुई है। गौरतलब है कि अभिनेता निखिल कलामंडलम हैदराली (Kalamandalam Hyderali) की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में निखल यंग कलामंडलम के किरदार में नजर आने वाले हैं।
पढ़ें: इंडस्ट्री के किन लोगों से परेशान थे सुशांत, प्रशंसकों ने पूछा नाम तो शेखर कपूर ने दिया ये जवाब