फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Randeep Hooda shares update on his upcoming projects at IFFI 2024 says I am writing an action Movie

IFFI 2024: रणदीप हुड्डा ने IFFI 2024 में आगामी फिल्म पर दिया अपडेट, एक्शन फिल्म लाने की है तैयारी

Thu, 21 Nov 2024 06:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 21 Nov 2024 06:12 PM IST
सार

Randeep Hooda Upcoming Movie: अभिनेता रणदीप हुड्डा ने गोवा में चल रहे इफ्फी 2024 में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपनी आगामी फिल्म को लेकर जानकारी साझा की।

विज्ञापन
Actor Randeep Hooda shares update on his upcoming projects at IFFI 2024 says I am writing an action Movie
रणदीप हुड्डा - फोटो : एएनआई

विस्तार

अभिनेता रणदीप हुड्डा इस साल मार्च में फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में नजर आए। इस फिल्म को उन्होंने बड़ी शिद्दत से बनाया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका रंग कुछ फीका ही रहा। अभिनेता अब अपनी आगामी फिल्म पर काम कर रहे हैं और वह एक दिलचस्प प्रोजेक्ट की तैयारियों में मगन हैं। हाल ही में गोवा में चल रहे IFFI 2024 में उन्होंने अपनी इस फिल्म को लेकर अहम जानकारी साझा की।

विज्ञापन

बतौर अभिनेता काम पर रखेंगे फोकस
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि इन दिनों वे एक्शन फिल्म लिख रहे हैं। उन्होंने इसे लेकर कुछ डिटेल भी साझा कीं। उन्होंने कहा, ' फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर'  का निर्देशन करना काफी चुनौतीपूर्ण था। यह काफी मुश्किलभरा रहा। हालांकि, फिलहाल तो मैं फोकस बतौर अभिनेता फिल्में करने पर है। एक अभिनेता के तौर पर दो या तीन फिल्मों पर काम कर रहा हूं... इसके अलावा मैं एक एक्शन फिल्म भी लिख रहा हूं'।
Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने रणवीर सिंह के साथ अपनी दोस्ती पर की बात, बताया दोनों के बीच अब तक कैसे रहे संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात पर साझा की खुशी
रणदीप हुड्डा ने आगामी फिल्म को लेकर बहुत अधिक जानकारी नहीं दीं, लेकिन जो अपडेट दिया है, वह उनके प्रशंसकों को उत्साहित तो कर ही देने वाला है। रणदीप हुड्डा इस बात को लेकर भी खुशी जाहिर करते दिखे कि IFFI में भारतीय पैनोरमा में उन्हें अपनी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। 
Naga And Sobhita: शादी की तैयारियां छोड़ ‘इफ्फी 2024’ पहुंचा यह कपल, परिवार के अन्य सदस्य भी आए नजर

विज्ञापन

युवाओं के लिए बनाई 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर'
रणदीप हुड्डा ने कहा, 'मुझे अपनी इस फिल्म पर गर्व है... और एक निर्देशक के रूप में पहली बार इस समारोह में शामिल हो रहा हूं, यह भी बेहद खास है। इस फिल्म को बनाना बेहद चैलेंजिंग रहा। लेकिन यह एक महत्वपूर्ण कदम भी था'। अभिनेता ने कहा, 'मैंने यह फिल्म हमारे देश के युवाओं के लिए बनाई, ताकि उन्हें स्वातंत्र्य वीर सावरकर की कहानी बताई जा सके'। बता दें कि इस फिल्म में वीर सावरकर की पत्नी के रूप में अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भी नजर आईं। 
Dhanush-Aishwarya: जुदा होने जा रहीं धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत की राहें, तलाक पर इस दिन आएगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed