फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Rajkummar Rao has shared a new way of celebrating Diwali on Twitter

वंचित बच्चों के लिए राजकुमार राव ने की कुछ अलग करने की अपील, कहा- मनाइए इंडिया वाली दिवाली

Sat, 26 Oct 2019 03:44 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 26 Oct 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
Actor Rajkummar Rao has shared a new way of celebrating Diwali on Twitter
Rajkummar Rao - फोटो : file photo

अभिनेता राजकुमार राव की हिंदी सिनेमा के दर्शकों के बीच एक अलग पहचान रही है। अपनी भरोसेमंद भूमिकाओं से वह शुरू से दर्शकों का दिल जीतते रहे हैं। अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी दिल जीत लिया है। राजकुमार ने प्रधानमंत्री मोदी के अभियान के तहत इंडिया वाली दिवाली मुहिम शुरू की है। इससे पहले अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इसी तरह के सरकारी अभियान 'भारत की लक्ष्मी' का हिस्सा बन चुकी हैं।

विज्ञापन

 

दिवाली के लिए खासतौर पर तैयार हुए इस वीडियो में पहले राजकुमार की आवाज आती है फिर वह इसमें तमाम टीवी अभिनेता दिवाली के लिए उपहार पैक करते हुए दिखते हैं। इसके बाद राजकुमार लोगों को दिवाली के इस त्यौहार को वंचित बच्चों के लिए भी विशेष बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने नागरिकों को उन लोगों को कपड़े, खिलौने और उपहार दान करने पर जोर दिया जो इसे अपने दम पर इसे नहीं खरीद सकते उनके लिए भी इस त्यौहार को खुशहाल त्यौहार बनाने को कहते हैं।

विज्ञापन

 

वीडियो निर्देशक अंकित शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि इस वीडियो में विचार की सादगी अद्भुत है। इस वीडियो को हमें बहुत ही सहज और सरल तरीके से एक संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए बनाना था और इसमें राजकुमार की मौजूदगी इसे विश्वसनीय बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 



ये भी पढ़ें- अक्षय की साल की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म बनी हाउसफुल 4, केसरी और मिशन मंगल से रही इतना पीछे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed