फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor R. Madhavan Upcoming Movie Hisaab Barabar to have World Premiere at 55th IFFI on 26th November 2024

Hisaab Barabar at IFFI: फिल्म महोत्सव में प्रीमियर होगी 'हिसाब बराबर', भष्टाचार से लड़ते दिखेंगे माधवन

Thu, 14 Nov 2024 05:39 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 14 Nov 2024 05:39 PM IST
सार

Hisaab Barabar at 55th IFFI:मशहूर भारतीय अभिनेता आर. माधवन की फिल्म हिसाब बराबर का 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रीमियर होने वाला है। इसे लेकर फिल्म की पूरी टीम काफी उत्साहित है और अभिनेता एवं निर्देशक ने फिल्म को लेकर कई रोचक जानकारियां भी साझा की हैं। 

विज्ञापन
Actor R. Madhavan Upcoming Movie Hisaab Barabar to have World Premiere at 55th IFFI on 26th November 2024
आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम @actormaddy

विस्तार

आर. माधवन भारतीय सिनेमा के मंझे हुए कलाकार हैं। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। अब एक बार फिर वो अपनी शानदार अदाकारी का जलवा बिखेरने को तैयार हैं। उनकी सामाजिक ड्रामा फिल्म हिसाब बराबर का वर्ल्ड प्रीमियर 26 नवंबर 2024 को 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होने वाला है। अश्विनी धीर द्वारा निर्देशित, ये फिल्म हास्य, व्यंग्य और भावनाओं का मिश्रण है। 

विज्ञापन

Actor R. Madhavan Upcoming Movie Hisaab Barabar to have World Premiere at 55th IFFI on 26th November 2024
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भ्रष्टाचार से लड़ते दिखेंगे आर. माधवन
जियो स्टूडियोज और एसपी सिनेकॉर्प द्वारा निर्मित इस फिल्म में आर. माधवन एक आम आदमी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, जो कॉरपोरेट बैंक के अरबों डॉलर के घोटाले को उजागर करने की साहसी लड़ाई के बाद वित्तीय धोखाधड़ी जैसे मुद्दों का बहादुरी से सामना करता है। अभिनेता फिल्म में राधे मोहन शर्मा की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक सतर्क रेलवे टिकट चेकर है, जिसे अपने बैंक खाते में एक छोटी लेकिन समझ से परे विसंगति का पता चलता है। एक छोटी सी समस्या से शुरु हुई ये चीज जल्द ही एक बड़ी जांच में बदल जाती है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sharad Patel (@thesharadpatel)


विज्ञापन
विज्ञापन

Actor R. Madhavan Upcoming Movie Hisaab Barabar to have World Premiere at 55th IFFI on 26th November 2024
नील नितिन मुकेश - फोटो : इंस्टाग्राम @neilnitinmukesh

नील नितिन मुकेश और कीर्ति कुल्हारी भी आएंगे नजर 
फिल्म में नील नितिन मुकेश एक शक्तिशाली बैंकर, मिकी मेहता के किरदार में नजर आएंगे, जिसके द्वारा किए गए एक बड़े वित्तीय घोटाले का राधे मोहन शर्मा को पता चलता है। इसके बाद राधे सिस्टम में मौजूद भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। इस दौरान उसे अपने निजी जीवन की मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। यहां उसे एहसास होता है कि बैलेंस शीट के विपरीत, रिश्तों को केवल संख्याओं से ठीक नहीं किया जा सकता है। फिल्म में कीर्ति कुल्हारी भी एक अहम भूमिका में हैं, जो न्याय, ईमानदारी और सही के लिए खड़े होती हैं।  

The Real Review: लॉर्ड बॉबी की शोहरत पर लगा ‘सूर्य’ ग्रहण, थोड़ा ‘देवरा’, थोड़ा ‘कल्कि’ जैसा निकला ‘कंगुवा’

 

विज्ञापन

Actor R. Madhavan Upcoming Movie Hisaab Barabar to have World Premiere at 55th IFFI on 26th November 2024
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'हिसाब बराबर' के प्रीमियर को लेकर उत्साहित हैं आर. माधवन
फिल्म के बारे में बात करते हुए, आर. माधवन ने साझा कहा, “हिसाब बराबर केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई नहीं है। यह व्यक्तिगत खामियों का सामना करने और यह समझने के बारे में है कि न्याय हमेशा एक बहीखाते को संतुलित करने जितना आसान नहीं होता है। यह नैतिक जवाबदेही की कहानी है और मैं दर्शकों को आईएफएफआई में इसका अनुभव कराने के लिए उत्साहित हूं।"
Thukra Ke Mera Pyaar Official Trailer: प्यार और नफरत की अनोखी कहानी, जल्द ही आएगी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर

Actor R. Madhavan Upcoming Movie Hisaab Barabar to have World Premiere at 55th IFFI on 26th November 2024
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म थ्रिलर से कहीं बढ़कर  है- अश्विनी धीर
फिल्म को लेकर अपना उत्साह साझा करते हुए, निर्देशक अश्विनी धीर ने कहा, "मुझे 55वें आईएफएफआई में हिसाब बराबर प्रस्तुत करने का सम्मान मिला है। यह फिल्म एक थ्रिलर से कहीं बढ़कर है। यह धोखे से घिरी दुनिया में सच्चाई के लिए कठिन संघर्ष को दिखाती है। राधे की यात्रा के माध्यम से, हम एक आम आदमी की जटिलताओं का पता लगाते हैं, जो एक ऐसी दुनिया को समझने की कोशिश कर रहा है जहां न्याय अक्सर पहुंच से बाहर लगता है। मुझे जियो स्टूडियो और एसपी सिनेकॉर्प के साथ हमारे सहयोग पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है और मुझे उम्मीद है कि हिसाब बराबर दर्शकों का मनोरंजन करेगी, साथ ही सही और गलत के बीच की लड़ाई को भी दर्शाएगी।"
Balaji Telefilms: 'द साबरमती रिपोर्ट' से पहले बालाजी टेलीफिल्म्स ने बनाईं ये फिल्में, कैसी रही कमाई? जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed