Bollywood VS South Cinema: भाषा विवाद में पड़े सितारों को नागार्जुन ने दिखाया आईना, बोले, एक भारत का हो....
साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के बीच चल रही बहस के बीच दक्षिण भारतीय अभिनेता नागार्जुन का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा है कि कलाकारों को अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने और सफल होने के लिए क्षेत्रीय भावनाओं को अलग रख देना चाहिए।
विस्तार
साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के बीच चल रही बहस के बीच दक्षिण भारतीय अभिनेता नागार्जुन का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा है कि कलाकारों को अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने और सफल होने के लिए क्षेत्रीय भावनाओं को अलग रख देना चाहिए। नागार्जुन तेलुगु भाषा में प्रसारित होने वाले बिग बॉस के वीकेंड एपिसोड के दौरान बातचीत कर रहे थे। रियलिटी शो की मेजबानी कर रहे अभिनेता ने इस दौरान बिग बॉस के प्रतियोगी नटराज की निंदा की
अभिनेता ने कहा कि नटराज को उनकी सह कंटेस्टेंट बिंदू को शो में बनाए रखने के लिए उन्हें वोट करना चाहिए क्योंकि वह भी चेन्नई से हैं और शो खत्म होने के बाद वह वापस चेन्नई चली जाएंगी। इस दौरान नटराज ने कहा कि वह तेलुगु दर्शकों का मनोरंजन करना जारी रखेंगे, क्योंकि वह टॉलीवुड का हिस्सा हैं।
नागार्जुन ने नटराज की निंदा करते हुए कहा कि इस समय चेन्नई, तेलुगु, दक्षिण और उत्तर के बारे में यह सब बात करने की आवश्यकता जरुरत नहीं है। राज्यों के विभाजन से पहले 90% फिल्म इंडस्ट्री चेन्नई में थी। उन्होंने कहा कि कला की दुनिया सभी के लिए खुली है। नागार्जुन ने कहा कि कलाकारों को फिल्म उद्योग इंटस्ट्री अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए अपनी क्षेत्रीय भावनाओं को अलग रखना चाहिए।
बिग बॉस तेलुगु, हिंदी भाषा के रियलिटी शो बिग बॉस का ओटीटी संस्करण है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाले इस शो का 22 मई को ग्रैंड फिनाले होना है। वर्तमान में बिंदु, अखिल सार्थक, शिवा, एरियाना ग्लोरी, बाबा भास्कर, अनिल राठौड़ और मिथ्राव ट्रॉफी उठाने की दौड़ में हैं। रविवार को नटराज शो से बाहर हो गए।