{"_id":"5ede4e3f8ebc3e9c9a5fd018","slug":"actor-murli-sharma-mother-padma-sharma-passed-away-due-to-cardiac-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता मुरली शर्मा की मां का निधन, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेता मुरली शर्मा की मां का निधन, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Mon, 08 Jun 2020 08:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 08 Jun 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
मुरली शर्मा की मां पद्मा शर्मा का निधन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोरंजन जगत के लिए ये समय काल साबित हो रहा है। करीब एक महीने में ही सिनेमा से जुड़े कई लोगों की मौत की खबरें सामने आ चुकी है। वहीं खबर सामने आई है कि अभिनेता मुरली शर्मा की मां का निधन हो गया है। मुरली शर्मा की मां पद्मा शर्मा का निधन 7 जून को कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है।
विज्ञापन
मुरली शर्मा की मां ने 76 साल की उम्र में मुंबई स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। मुरली शर्मा के पिता व्रिजभूषण शर्मा का निधन पिछले साल ही हुआ है। वहीं अब उनकी मां ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मुरली शर्मा बॉलीवुड और टेलीविजन जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। मुरली को अक्सर फिल्मों में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में देखा गया है। मुरली को सनम तेरी कसम, साहो, मैं हूं ना, दबंग जैसी कई फिल्मों में देखा गया है। मुरली ने शादी भी टेलीविजन और बॉलीवुड की जानी- मानी अभिनेत्री अश्विनी कलसेकर से की है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई नामचीन चेहरों ने दुनिया अलविदा कर दिया है। जिनमें मुख्य तौर पर इरफान खान, ऋषि कपूर, बासु चटर्जी, वाजिद खान, योगेश गौर सहित अन्य का नाम शामिल है।
पढ़ें: 'क्या तुम बच्चा चाहती हो ?', दोस्त के सवाल पर जान्हवी कपूर ने दिया ऐसा जवाब