फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sandeep Reddy Vanga Ranabaali Review Director Praise Vijay Deverakonda Calls Next Action Hero Indian Cinema

रणबाली: विजय देवरकोंडा के एक्शन पर फिदा हुए संदीप रेड्डी वांगा, अभिनेता की तारीफ में कह दी ये बड़ी बात

Sat, 17 Oct 2026 03:54 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 17 Oct 2026 03:54 PM IST
सार

Sandeep Reddy On Vijay Deverakonda: फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने विजय देवरकोंडा की फिल्म 'रणबाली' देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन
Sandeep Reddy Vanga Ranabaali Review Director Praise Vijay Deverakonda Calls Next Action Hero Indian Cinema
संदीप रेड्डी वांगा और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर पीरियड एक्शन फिल्म 'रणबाली' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अब फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने भी मूवी देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर किया है।
विज्ञापन


विजय की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' और रश्मिका की 'एनिमल' का निर्देशन कर चुके संदीप रेड्डी वांगा ने अब 'रणबाली' को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। अपने पोस्ट में संदीप ने फिल्म की जमकर तारीफ की और अपने रिव्यू में उन्होंने विजय को भारतीय सिनेमा का अगला बड़ा एक्शन हीरो तक बता दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

Sandeep Reddy Vanga Ranabaali Review Director Praise Vijay Deverakonda Calls Next Action Hero Indian Cinema
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले संदीप रेड्डी वांगा?
संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'रणबाली' का रिव्यू शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'विजय… तुम्हारे एक्शन में एक ऐसी कच्ची और बेकाबू आक्रामकता है, जिसे बनावटी तरीके से पैदा नहीं किया जा सकता। आपके लड़ने के अंदाज में एक खौफनाक शिद्दत है।'

फिल्ममेकर ने आगे लिखा, 'मुझे सच में लगता है कि आप भारतीय सिनेमा के अगले बड़े एक्शन हीरो बनेंगे। विजय, बधाई हो। सिंगनमाला बोब्बिली रणबाली रा नी अक्का।' इसके पहले 16 अक्तूबर को वांगा ने एक पोस्ट करते हुए फैंस से सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने की अपील भी की थी।
विज्ञापन

Sandeep Reddy Vanga Ranabaali Review Director Praise Vijay Deverakonda Calls Next Action Hero Indian Cinema
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : इंस्टाग्राम
संदीप रेड्डी वांगा ने लिखी ये बात
वांगा ने लिखा, 'दोस्तों… देवरकोंडा विजय के शानदार किरदार 'रणबाली' को देखने के लिए जरूर जाएं। विजय और रश्मिका की बात करें, तो यह केमिस्ट्री से कहीं बढ़कर है। कुछ रिश्ते पर्दे से परे होते हैं। रश्मिका की जयम्मा बनकर बेहद वास्तविक लगीं।'

उन्होंने फिल्म के संगीत के लिए अजय-अतुल की भी तारीफ की। साथ ही निर्देशक राहुल सांकृत्यायन की सराहना करते हुए लिखा, 'धन्यवाद राहुल सांकृत्यायन। इतिहास को लेकर आपने जिस सावधानी और जिज्ञासा के साथ काम किया है, मैं उसकी सच में सराहना करता हूं। यह फिल्म अकादमिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण विषय पेश करती है। यह हमारे इतिहास का वह हिस्सा है, जिसे हमारी स्कूली किताबें दिखाने से कतराती रही हैं।'
विज्ञापन

Sandeep Reddy Vanga Ranabaali Review Director Praise Vijay Deverakonda Calls Next Action Hero Indian Cinema
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम@toraniofficial
विजय और रश्मिका ने जाहिर की खुशी
विजय देवरकोंडा ने शनिवार को वांगा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'सुबह उठते ही संदीप वांगा के इतने अच्छे मैसेज मिले। यह बहुत खूबसूरत एहसास है। वांगा, आपने फिल्म देखी और उसका रिव्यू भी किया। मुझे याद है कि 'अर्जुन रेड्डी' के प्रीमियर के बाद आपने मुझे गले लगाया था और जो बातें कही थीं, यह बिल्कुल वैसा ही एहसास है। 10 साल बाद... मुझे पता था कि आपको यह फिल्म पसंद आएगी, लेकिन इसे देखकर और आपकी प्रतिक्रिया पढ़कर सच में बहुत अच्छा लग रहा है।'

वहीं, रश्मिका मंदाना ने भी वांगा को धन्यवाद देते हुए लिखा, 'वांगा सर! आपके रिव्यू के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!'

विजय और रश्मिका की साथ में तीसरी फिल्म
बता दें कि विजय और रश्मिका ने इसी साल फरवरी में शादी की है और यह दोनों कि शादी के बाद साथ में पहली फिल्म है। वहीं, इससे पहले दोनों 'गीता गोविंदम'' और 'डियर कॉमरेड' में भी साथ नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed