{"_id":"5b6d84074f1c1bf5498b6176","slug":"actor-mohanlal-in-a-legal-trouble-for-endorsing-a-textile-brand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानूनी पचड़े में फंसे एएमएमए अध्यक्ष मोहनलाल, रेप आरोपी एक्टर दिलीप का समर्थन कर आए थे विवादों में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कानूनी पचड़े में फंसे एएमएमए अध्यक्ष मोहनलाल, रेप आरोपी एक्टर दिलीप का समर्थन कर आए थे विवादों में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Aug 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
मोहनलाल
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। पहले रेप और अपहरण के आरोपी एक्टर दिलीप का समर्थन करके और अब टेक्सटाइल ब्रांड का प्रचार करने के लिए।
विज्ञापन
केरल के खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड ने विज्ञापन के माध्यम से लोगों को गुमराह करने के लिए मोहनलाल को एक नोटिस भेजा है। बोर्ड के अनुसार, अभिनेता विज्ञापन में चरखा चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है और इसका उपयोग कपड़ा बेचने के लिए नहीं किया जा सकता है। बोर्ड ने टेलीविजन से विज्ञापन हटाने का भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन
केरल राज्य की खादी एवं ग्रामोद्योग की अध्यक्ष शोबना जॉर्ज ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, मोहनलाल और टेक्सटाइल कंपनी दोनों को लीगल नोटिस भेजा गया है। ऐड में चरखा और कंपनी का कोई संबंध नहीं है। चरखा भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई का प्रतीक है।
विज्ञापन
बता दें मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल हाल ही में एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी एक्टर्स (एएमएमए) के अध्यक्ष बने हैं। इसके अलावा हाल ही में राज्य अवॉर्ड डिस्ट्रीब्यूशन फंक्शन में मोहनलाल को चीफ गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया गया था जिसके बाद उनका काफी विरोध हुआ था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो साऊथ के स्टार मोहन लाल जल्द महाभारत को लेकर एम टी वासुदेवन नायर की नॉवेल 'रंदमुज़्हम' पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसकी लागत करीब 1000 करोड़ रूपये बताई गई है। फिल्म अगले साल तक फ्लोर पर जाएगी।