फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actor Manoj Kumar discharged from hospital, reached home

अस्पताल में 15 दिन से भर्ती मनोज कुमार को मिली छुट्टी

Thu, 03 Dec 2015 09:22 AM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
actor Manoj Kumar discharged from hospital, reached home

बॉलीवुड के मशहूर और बुजुर्ग अभिनेता मनोज कुमार अस्पताल से वापस घर आ गए हैं। उनका स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर है। मनोज कुमार के करीबी लोगों के मुताबिक पिछले महीने उन्हें 15 दिन के लिए अंधेरी के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी अस्पताल से छुट्टी हो गई है।

विज्ञापन


उन्हें अस्पताल में रखने की वजह अभी नहीं मालूम पड़ी है। बताया जाता है कि उन्हें पीठ की तकलीफ थी। 78 साल के मनोज कुमार को रोटी,कपड़ा और मकान व पूरब और पश्चिम जैसी फिल्मों में देशभक्ति वाली भूमिकाओं के लिए याद किया जाता है।

विज्ञापन

पद्मश्री से सम्मानित

actor Manoj Kumar discharged from hospital, reached home

मनोज कुमार को उनके चाहने वाले 'भारत कुमार' के नाम से भी जानते हैं। फिल्मों में देशभक्ति की अलग मिसाल पेश करने वाले मनोज कुमार ने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया है।

इन फिल्मों में पूरब पश्चित और क्रांति जैसी दमदार फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में उन्होंने हमेशा एक देशभक्त की भूमिका को चरितार्थ किया है। मनोज कुमार को 1992 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed