फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actor Khesari Lal Yadav Bhojpuri Devi Geet Mai Ke Jhulanwa release and trending

Khesari Lal Yadav: शारदीय नवरात्रि में खेसारी का देवी भजन 'माई के झुलनवा' रिलीज, सुनकर भक्ति में हो जाएंगे लीन

Tue, 23 Sep 2025 04:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 23 Sep 2025 04:18 PM IST
सार

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने अभिनय और गायिकी दोनों के लिए जाने जाते हैं। उनके गाने फैंस के बीच खूब पॉपुलर हैं। शारदीय नवरात्रि में उनका देवी भजन रिलीज हुआ है।

विज्ञापन
actor Khesari Lal Yadav Bhojpuri Devi Geet Mai Ke Jhulanwa release and trending
खेसारी लाल यादव का देवी भजन रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अभिनेता खेसारी लाल यादव फिल्मी गानों के साथ-साथ भक्ति गीत भी खूब गाते हैं। छठ के गीत हों या महादेव और देवी मैया के भजन, वे हर मौके पर फैंस को जरूर तोहफा देते हैं। अब नवरात्रि के अवसर पर खेसारी ने नया देवी भजन 'माई के झुलनवा' रिलीज किया है। यह गाना आज मंगलवार को वेस्ट भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।

विज्ञापन

actor Khesari Lal Yadav Bhojpuri Devi Geet Mai Ke Jhulanwa release and trending
खेसारी लाल यादव का देवी भजन रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

गाना सुनकर हो जाएंगे भक्ति विभोर
खेसारी का यह भजन सुनकर आप भक्ति भाव में विभोर हो जाएंगे। भजन का टाइटल है 'माई के झुलनवा', जिसे खेसारी ने गाया है। इसके बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। संगीत अंजनि सिंह का है। डायरेक्शन की कमान पवन पाल ने संभाली है। आज रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

actor Khesari Lal Yadav Bhojpuri Devi Geet Mai Ke Jhulanwa release and trending
खेसारी लाल यादव का देवी भजन रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

फैंस ने दिए सकारात्मक रिएक्शन
खेसारी के इस भक्ति सॉन्ग पर फैंस और नेटिजन्स के सकारात्मक रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दिन प्रतिदिन प्योर भक्ति वाला गाना आ रहे हैं आपके। जय माता दी'। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'दशहरा पर यही गाना चलेगा'। एक यूजर ने लिखा, 'खेसारी भैया की पहले जैसी आवाज सुनकर दिल खुश हो गया'। एक यूजर ने लिखा, 'इतिहास गवाह है जब-जब ये बंदा हारमोनियम लेकर बैठता है एकदम दिल से गाते हैं'। बता दें कि गाने में खेसारी हारमोनियम बजाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

खेसारी की बॉलीवुड में एंट्री
बता दें कि खेसारी का 'माई के झुलनवा' से पहले एक और भजन रिलीज हो चुका है। 'खुश रख माई' टाइटल का गाना भी वे रिलीज कर चुके हैं, जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया। खेसारी के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे अपने पहले बॉलीवुड सॉन्ग 'पनवाड़ी' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। उन्होंने वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फिल्म के लिए यह गाना गाया है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed