फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor-director Pratap Pothen passed away at the age of 70 dead body found in Chennai residence

Pratap Pothen: अभिनेता-निर्देशक प्रताप पोथेन का निधन, चेन्नई स्थित आवास में मिला शव

Fri, 15 Jul 2022 12:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 15 Jul 2022 12:48 PM IST
सार

मनोरंजन जगत से शुक्रवार को एक दुखद खबर सामने आई है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता-निर्देशक प्रताप पोथेन का निधन हो गया है। अभिनेता ने 69 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
Actor-director Pratap Pothen passed away at the age of 70 dead body found in Chennai residence
प्रताप पोथेन का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोरंजन जगत से शुक्रवार को एक दुखद खबर सामने आई है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता-निर्देशक प्रताप पोथेन का निधन हो गया है। अभिनेता ने 69 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर अपने फ्लैट पर मृत पाए गए। प्रताप पोथेन के अचानक यूं चले जाने से हर कोई स्तब्ध है। इस खबर के सामने आते ही उनके प्रशंसक और दोस्त सदमे में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता का शव शुक्रवार यानी 15 जुलाई का उनके घर पर पाया गया है। 

विज्ञापन

 

मामले में अभी तक एक्टर की मौत की वजहों का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन खबरों की मानें को अभिनेता पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बीमारी के चलते ही उनकी मौत हुई है। प्रताप बोथन ने मार्थंडन और शिवलापेरी पांडी सहित कई फिल्मों का निर्देशन किया है। इसके अलावा उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषाओं में 100 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय भी किया। उन्होंने पन्नीर पुष्पमंगल, आलियाथा गोलामंगल, मुदु बानी जैसी तमिल फिल्मों का निर्देशन किया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


करियर की बात करें तो प्रताप पोथेन ने 1985 में मीदुम ओरु कथल कथाई फिल्म के साथ निर्देशन की शुरुआत की थी। इस फिल्म में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ जोड़े की कहानी दिखाई गई। इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। उन्होंने मलयालम में तीन फिल्मों का निर्देशन किया जिसमें रितुभेडम, डेजी और ओरु यत्रमोझी शामिल है। वह आखिरी बार ममूटी की ‘सीबीआई-5 द ब्रेन’ में नजर आए जो कुछ महीने पहले रिलीज हुई थी।

 

विज्ञापन

निजी जिंदगी की बात करें तो प्रताप ने 1985 में अभिनेत्री राधिका से शादी की थी। हालांकि, उनकी यह शादी लंबे समय तक टिक नहीं पाई, जिसकी वजह से वह 1986 में अलग हो गए। इसके बाद एक्टर ने 1990 में अमला सत्यनाथ से दूसरी शादी की। इस शादी से उनकी एक बेटी भी है। प्रताप पोथेन ने एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन में भी खूब नाम कमाया। उनके यूं चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed