फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Boman Irani mother passes away, actor writes emotional post

दुखद: बोमन ईरानी की मां का निधन, अभिनेता ने भावुक पोस्ट लिख दी जानकारी

Wed, 09 Jun 2021 06:41 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 09 Jun 2021 06:41 PM IST
सार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी की मां का निधन हो गया है। 94 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है।

विज्ञापन
Actor Boman Irani mother passes away, actor writes emotional post
मां के साथ बोमन ईरानी - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी की मां का निधन हो गया है। 94 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है। बोमन ने बताया कि उनकी 94 वर्षीय मां ने नींद में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स बोमन की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा, 'मां ईरानी ने नींद में ही इस दुनिया को शांति से अलविदा कह दिया। वो 94 वर्ष की थीं, उन्होंने 32 साल की उम्र से ही मेरे लिए मां और पिता, दोनों की किरदार निभाया था। वो बहुत जिंदा दिल थीं और कई मजाकियां कहानियों से भरी थीं जो सिर्फ वहीं कह सकती थीं।' अभिनेता लिखते हैं, 'जब भी वो मुझे फिल्मों के लिए भेजती थीं तो हमेशा इस बात का ध्यान रखती थीं कि कंपाउंड किड्स मेरे साथ रहें। वहीं वो हमेशा कहती थीं- पॉपकार्न मत भूलना। उनको अपना भोजन और गाने पसंद थे। इसके साथ ही तेजी से वो विकिपीडिया और आईएमडीबी को तुरंत फैक्ट चैक कर सकती थीं।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Boman Irani (@boman_irani)



बोमन ने लिखा, 'मां हमेशा कहती थीं कि तुम एक अभिनेता इसलिए नहीं हो कि लोग तुम्हारी तारीफ करें। तुम एक अभिनेता हो ताकि तुम लोगों को मुस्कान दे सको। लोगों को खुशी दो। आखिरी रात उन्होंने मलाई कुल्फी और आम मांगे थे। वो चाहती थीं चांद और तारे भी मांग सकती थीं। वो हमेशा एक स्टार थीं, और हमेशा रहेंगी।' 

बता दें कि बीते साल 18 नवंबर को बोमन ने अपनी मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed