फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Ayushmann Khurrana Announces Upcoming Film Shubh Mangal Zyada Saavdhan Release Date

आयुष्मान की शुभ मंगल ज्यादा सावधान की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Fri, 15 Nov 2019 01:41 PM IST
Avinash Pal मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 15 Nov 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Actor Ayushmann Khurrana Announces Upcoming Film Shubh Mangal Zyada Saavdhan Release Date
आयुष्मान खुराना - फोटो : amar ujala, mumbai

आयुष्मान खुराना लगातार अपनी फिल्मों के जरिए सिनेमा जगत में पैठ बनाते जा रहे हैं। ड्रीम गर्ल और बाला के बाद आयुष्मान की अगली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' होगी जो अगले साल रिलीज होनी है। हाल में इस फिल्म की रिलीजिंग डेट में बदलाव कर दिया गया है। पहले जहां यह फिल्म 13 मार्च 2020 में रिलीज होनी थी लेकिन अब यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। हितेश केवल्या निर्देशित फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर महीने में शुरू हुई थी।

विज्ञापन


फिल्म की रिलीजिंग डेट में बदलाव को लेकर फिल्म के निर्माता आनंद एल राय ने कहा,  'यह पूरी तरह से एक पारिवारिक फिल्म है जिसे हम जल्द से जल्द दर्शको के सामने पेश करना चाहते हैं।  इसलिए हमने फिल्म को मार्च की जगह अब फरवरी में रिलीज करने का निर्णय किया है। यह भी प्यार का महीना है।' गौरतलब है कि 14 फरवरी को पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। आयुष्मान ने 15 नवंबर को इस फिल्म का एक अतरंगी पोस्टर साझा करते हुए फिल्म की नई रिलीजिंग डेट की घोषणा की है। उन्होंने लिखा,  'भागते-भागते आ रहे हैं हम। अब यह फिल्म 21 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।' 
विज्ञापन


यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म शुभ मंगल सावधान की सीक्वल है। इस फिल्म की कहानी भी लव स्टोरी पर आधारित है लेकिन इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक गे का किरदार निभाते दिखाई देंगे। इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा नीना गुप्ता, गजराज राव, जितेंद्र कुमार, मनु ऋषि चड्ढा, सुनीता राजवार, मानवी गगरू, तृप्ति पंखुड़ी अवस्थी और नीरज सिंह मुख्य किरदार में है। वहीं आयुष्मान की पिछली रिलीज हुई फिल्म बाला की बात करें तो सात दिनों में इस फिल्म ने करीब 70 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed