फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actor anupam kher gifts smartphone to his watchman dharmendra video viral on social media

कीपैड फोन से सेल्फी लेने आया सिक्योरिटी गार्ड, अनुपम खेर ने गिफ्ट कर दिया नया फोन; साझा किया खूबसूरत वीडियो

Sun, 18 Jan 2026 12:31 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 18 Jan 2026 12:31 PM IST
सार

Anupam Kher Viral Video: अनुपम खेर ने एक सिक्योरिटी गार्ड को गिफ्ट में स्मार्ट फोन दिया है। अनुपम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानिए क्या रही वजह?

विज्ञापन
actor anupam kher gifts smartphone to his watchman dharmendra video viral on social media
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनुपम खेर इन दिनों अपनी मशहूर कॉमेडी फिल्म 'खोसला का घोसला' के सीक्वल की शूटिंग गुरुग्राम में कर रहे हैं। वहां का एक सिक्योरिटी गार्ड धर्मेंद्र, अनुपम खेर का बहुत बड़ा फैन है। वो उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहता था, लेकिन उसके पास कैमरा वाला फोन नहीं था। बस इसी बात पर अनुपम ने दरियादिली दिखाते हुए उस सिक्योरिटी गार्ड को एक स्मार्ट फोन गिफ्ट कर दिया।

विज्ञापन

अनुपम ने गिफ्ट किया स्मार्ट फोन
अनुपम खेर ने सिक्योरिटी गार्ड धर्मेंद्र को एक नया स्मार्टफोन गिफ्ट किया है। स्मोर्ट फोन मिलने पर धर्मेंद्र बहुत खुश हो गया। सिक्योरिटी गार्ड ने तुरंत नए फोन से अनुपम खेर के साथ अपनी पहली फोटो खींची। अनुपम ने इस प्यारे पल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपम का नोट
अनुपम ने लिखा, 'धर्मेंद्र और उसका फोन- आज से कुछ दिन पहले मैं गुरुग्राम में 'खोसला का घोसला 2' की शूटिंग कर रहा था, वहां का चौकीदार धर्मेंद्र मेरे साथ फोटो खिंचवाना चाहता था, लेकिन उसके पास कैमरे वाला फोन नहीं था। वो मायूस था कि मेरे साथ फटो कैसे खिचे? ऐसे में मैंने उसे एक नया स्मार्ट फोन गिफ्ट किया। जिसके बाद धर्मेंद्र की खुशी देखकर मुझे बेहद खुशी हुई। उसके फोन की कवर फोटो वही है। गुरुग्राम की ठंड में धर्मेंद्र की मुस्कुराहट से ज्यादा खूबसूरत और कुछ भी नहीं।' 

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


विज्ञापन

'खोसला का घोसला 2' के बारे में
मूल फिल्म 'खोसला का घोसला' साल 2006 में आई थी। ये एक मजेदार कॉमेडी क्राइम फिल्म थी, जिसमें अनुपम खेर, बोमन ईरानी, प्रवीण डबास, विनय पाठक, रणवीर शौरी और तारा शर्मा जैसे कलाकार थे। फिल्म को बहुत पसंद किया गया और इसे नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। अब 20 साल बाद इसका सीक्वल बन रहा है। पुरानी टीम के ज्यादातर कलाकार वापस आ रहे हैं, जैसे अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी आदि। इस बार रवि किशन भी फिल्म में नजर आएंगे। शूटिंग शुरू हो चुकी है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 42 किलोमीटर लंबी मैराथन में आमिर खान ने लिया हिस्सा, किरण-आयरा भी दिखीं साथ; बोले- 'मेरी बेटी ने मुझे...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed