फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Ajith Kumar Gets autograph from 13 year old racer Jaden Immanuel from Chennai Video Goes Viral

Ajith Kumar: अभिनेता अजित कुमार ने चेन्नई के 13 वर्षीय रेसर जेडन इमैनुएल से लिया ऑटोग्राफ, वीडियो वायरल

Mon, 01 Sep 2025 09:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 01 Sep 2025 09:02 PM IST
सार

Ajith Kumar-Jaden Immanuel Video: अभिनेता से प्रोफेशनल रेसर बन चुके अजित कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे एक 13 वर्षीय रेसर जेडन इमैनुएल से ऑटोग्राफ लेते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
Actor Ajith Kumar Gets autograph from 13 year old racer Jaden Immanuel from Chennai Video Goes Viral
अजित कुमार-जेडन इमैनुएल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ के सुपरस्टार और प्रोफेशनल रेसर अजित कुमार हाल ही में जेडन इमैनुएल से मिले। जेडन चेन्नई के 13 वर्षीय मोटोजीपी रेसर हैं। अजित कुमार ने जर्मनी में प्रतिस्पर्धा कर रहे जेडन से मुलाकात की और उनसे ऑटोग्राफ मांगा। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुपरस्टार को ऑटोग्राफ देने की खुशी जेडन ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

विज्ञापन

अजित ने ली जेडन के साइन की हुई कैप
तमिल सुपरस्टार अजित कुमार सालभर अपनी रेसिंग टीम 'अजित कुमार रेसिंग' के साथ व्यस्त रहे। हाल ही में वे जर्मनी में नजर आए, जहां उनकी मुलाकात भारत के 13 वर्षीय मोटोजीपी रेसिंग के प्रतिभाशाली खिलाड़ी 13 वर्षीय जेडन इमैनुएल से हुई। युवा रेसर की जीत के बाद अजित ने उनका ऑटोग्राफ भी मांगा। जेडन ने अजित को अपनी साइन की हुई कैप दी। 

Param Sundari Day 4: सोमवार को फीका पड़ गया ‘परम सुंदरी’ का जादू, जानिए चौथे दिन की कितनी कमाई


जेडन ने कहा- 'बेस्ट मूमेंट'
अजित कुमार से मुलाकात और उन्हें अपना ऑटोग्राफ देने का लम्हा जेडन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक नोट लिखा है। उन्होंने अजीत से मुलाकात के पलों को 'बेस्ट मूमेंट' बताया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jaden Immanuel #91 (@jadenimmanuel91)


विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजन्स कर रहे तारीफ
जेडन ने पोस्ट में लिखा है, 'सबसे बेहतरीन पलों में से एक। मैंने अंकल अजित को अपनी रेस विनिंग कैप भेंट की। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या यह मेरी रेस विनिंग कैप है और मैंने हां कह दिया। उन्होंने तुरंत मुझसे पूछा कि क्या मैं उस पर तारीख के साथ हस्ताक्षर कर सकता हूं, ताकि वे इसे रख सकें। भारतीय सिनेमा के एक सुपरस्टार की ओर बहुत विनम्रता के साथ ऐसा कहा गया। उनके साथ बातचीत बहुत अच्छी रही। हालांकि यह छोटी थी, लेकिन यादें बन गईं'। नेटिजन्स अजित कुमार की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने एक युवा प्रतिभा का हौसला बढ़ाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed