फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actor Abhishek Bachchan moves Delhi HC seeking protection of publicity and personality rights

Abhishek Bachchan: व्यक्तित्व अधिकार की सुरक्षा के लिए ऐश्वर्या के बाद अभिषेक ने किया अदालत का रुख, की ये मांग

Wed, 10 Sep 2025 11:23 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 10 Sep 2025 11:23 AM IST
सार

Abhishek Bachchan: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में व्यक्तित्व अधिकार की सुरक्षा के लिए याचिका दायर की। ऐश्वर्या के बाद अब उनके पति और चर्चित अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी व्यक्तित्व अधिकार की सुरक्षा के लिए अदालत का रुख किया है। 

विज्ञापन
actor Abhishek Bachchan moves Delhi HC seeking protection of publicity and personality rights
Abhishek Bachchan - फोटो : इंस्टाग्राम-@bachchan

विस्तार

ऐश्वर्या राय ने दिल्ली हाईकोर्ट में व्यक्तित्व अधिकार की सुरक्षा के लिए याचिका दायर की है। उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उनके नाम, तस्वीरों और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस द्वारा निर्मित अश्लील सामग्री के अनधिकृत उपयोग को रोकने की मांग की। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अब बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता अभिषेक बच्चन ने पब्लिसिटी और व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

विज्ञापन

अभिषेक बच्चन ने की यह मांग
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से अपनी पब्लिसिटी और व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा की मांग की। अभिनेता ने कोर्ट से वेबसाइटों और प्लेटफार्मों को उनकी तस्वीरें, फर्जी वीडियो और फर्जी तरीके से बनाए गए अश्लील कंटेंट के इस्तेमाल को रोकने का आग्रह किया है।

वकील से प्रश्नों का उत्तर देने को कहा गया
न्यायमूर्ति तेजस करिया ने अभिषेक बच्चन के वकील से अदालत द्वारा उठाए गए प्रश्नों का उत्तर देने को कहा और कहा कि मामले की सुनवाई दोपहर 2:30 बजे होगी। अभिषेक बच्चन का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता प्रवीण आनंद ने कहा कि प्रतिवादी अभिनेता के एआई-जनरेटेड वीडियो बना रहे हैं और उनके द्वारा हस्ताक्षरित फर्जी तस्वीरें तथा अश्लील सामग्री भी बनाया जा रहा है। अभिषेक बच्चन का प्रतिनिधित्व अधिवक्ता अमीत नाइक, मधु गडोदिया और ध्रुव आनंद ने भी किया। 

ऐश्वर्या राय ने क्या कहा?
बता दें कि एक दिन पहले ही मंगलवार को ऐश्वर्या राय ने दिल्ली हाईकोर्ट में व्यक्तित्व अधिकार की सुरक्षा के लिए याचिका दायर की। न्यायमूर्ति तेजस करिया ने मौखिक रूप से संकेत दिया कि वह प्रतिवादियों को चेतावनी देने वाला एक अंतरिम आदेश पारित कर सकते हैं। ऐश्वर्या की याचिका में कहा गया है कि कई अज्ञात पक्षों सहित प्रतिवादी उनकी सहमति के बिना उनके नाम, छवि, समानता, व्यक्तित्व और आवाज का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिसका उपयोग वे व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। याचिका में दावा किया गया कि प्रतिवादी कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डीपफेक तकनीक का उपयोग कर ऐश्वर्या के चेहरे को अश्लील वीडियो और तस्वीरों में जोड़ रहे हैं, जो उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed