Kapil Sharma: ‘गदर’ के एक्शन डायरेक्टर ने कपिल शर्मा को जड़ा था जोरदार थप्पड़, निकाल दिया था फिल्म से बाहर
कपिल शर्मा सनी देओल की फिल्म 'गदरः एक प्रेम कथा' का हिस्सा थे। लेकिन सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा ने उन्हें शूटिंग के दौरान थप्पड़ जड़ा और बाहर निकाल दिया था।
विस्तार
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कपिल शर्मा ने कॉमेडी शोज करने के अलावा कई फिल्में भी की हैं। इन्हीं में से एक थी सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदरः एक प्रेम कथा'। कपिल इस फिल्म का हिस्सा तो जरूर थे, लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि उन्हें इस फिल्म से थप्पड़ मारकर बाहर निकाल दिया गया था। चलिए आपको बताते हैं कि ऐसा क्या हुआ कि कपिल को थप्पड़ खाना पड़ा।
परेशान हो गए थे डायरेक्टर
कपिल शर्मा अपने शो में भी इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि वो 'गदर' फिल्म के एक सीन का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें बाहर निकाल दिया गया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा ने इस बात का खुलासा किया कि कपिल की वजह से शूटिंग के दौरान वह काफी परेशान हो गए थे और इसलिए उन्होंने कपिल को थप्पड़ जड़ बाहर निकाल दिया।
कपिल ने नहीं किया निर्देश का पालन
टीनू वर्मा ने बताया कि वह भीड़ के साथ एक सीन की शूटिंग कर रहे थे। सभी को निर्देश दिया गया था कि उन्हें ट्रेन की ओर भागना है। जैसे ही उन्होंने एक्शन कहा तो सभी लोग ट्रेन की ओर भागने लगे, सिवाय कपिल के, वो विपरीत दिशा में भागने लगे थे। इसके बाद उन्होंने कपिल को बुलाया और समझाया कि ट्रेन की ओर भागना है। साथ ही बताया कि कपिल की वजह से अब एक ओर टेक करना होगा।
तीन बार शूट हुआ था सीन
इसके बाद डायरेक्टर ने फिर से एक्शन कहा, लेकिन दोबारा से कपिल विपरीत दिशा में भागने लगे। एक ही सीन को कपिल की वजह से तीन बार शूट करना पड़ा लेकिन फिर भी कपिल सही नहीं कर रहे थे। ऐसे में टीनू वर्मा को बहुत गुस्सा आया। टीनू वर्मा ने बताया कि मैंने कैमरा नीचे रखा और उसकी ओर भागा। जैसे ही मैंने उसे पकड़ा तो उसके कान के नीचे एक दिया और कहा कि इसे बाहर निकालो।
कपिल भी कर चुके हैं इसका जिक्र
कपिल शर्मा ने अपने शो में जब सनी देओल आए थे, तो इस बात का जिक्र किया था। कपिल ने बताया था कि उन्हें लगा अलग दिशा में भागकर वो फिल्म में नोटिस हो जाएंगे। लेकिन कपिल का ऐसा करना उनपर ही भारी पड़ गया और फिल्म से उस सीन को ही हटा दिया गया। बता दें कि 'गदर' फिल्म का सीक्वल जल्द ही आने वाला उसमें सनी देओल और अमीषा पटेल ही मुख्य भूमिका में हैं।