फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Achyut Potdar Death: 3 Idiots actor celebrated his milestone 90th birthday last year photos viral

Achyut Potdar: 91वें जन्मदिन से तीन दिन पहले हुआ निधन, पिछले साल मनाया था जश्न; जैकी श्रॉफ हुए थे शामिल

Tue, 19 Aug 2025 02:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 19 Aug 2025 02:18 PM IST
सार

Achyut Potdar 90th Birthday Photos: अच्युत पोतदार का निधन हो गया है। वे 90 वर्ष के थे। अभिनेता ने अपने जन्मदिन से महज तीन दिन पहले दुनिया को अलविदा कह दिया। 

विज्ञापन
Achyut Potdar Death: 3 Idiots actor celebrated his milestone 90th birthday last year photos viral
अच्युत पोतदार के 90वें जन्मदिन की तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एक्टर अच्युत पोतदार नहीं रहे। 91वें जन्मदिन से महज तीन दिन पहले बीमारी के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' में उन्होंने प्रोफेसर का रोल अदा किया था। उनका जन्म 22 अगस्त 1934 को जबलपुर (मध्य प्रदेश) में हुआ था। बीते वर्ष उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन खूब धूमधाम से मनाया। इसमें आमिर खान और जैकी श्रॉफ सहित कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुई थीं।

विज्ञापन

बीते वर्ष मनाया था 90वां जन्मदिन
अभिनेता अच्युत पोतदार ने जब बीते वर्ष धूमधाम से अपना 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया तो सोचा नहीं होगा कि यह उनका आखिरी जन्मदिन है। अपने जन्मदिन से सिर्फ तीन दिन पहले वे दुनिया से चले गए। आगामी 22 अगस्त को वे अपना 91वां जन्मदिन मनाते, मगर ऐसा हो नहीं सका। अभिनेता के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके बीते वर्ष के जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें एक बार फिर इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

Achyut Potdar: सेना छोड़कर 44 की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, ‘तेजाब’ समेत कई फिल्मों में निभाए यादगार किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन

Achyut Potdar Death: 3 Idiots actor celebrated his milestone 90th birthday last year photos viral
अच्युत पोतदार के 90वें जन्मदिन पर उनकी बायोग्राफी का विमोचन किया गया था - फोटो : इंस्टाग्राम

आर्मी क्लब में हुआ था पार्टी का आयोजन
अच्युत पोतदार के 90वें जन्मदिन को आमिर खान, जैकी श्रॉफ, विद्या बालन और अन्य कई सितारों ने काफी खास बनाया था। अभिनेता अच्युत पोतदार ने शनिवार 24 अगस्त 2024 को मुंबई के जुहू में आर्मी क्लब में अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर उनकी बेटी अनुराधा पारस्कर द्वारा लिखी गई बायोग्राफी 'अच्युत पोतदार-सादगी, लचीलापन और संतोष का जीवन' का विमोचन किया गया था। किताब का अनावरण अभिनेता जैकी श्रॉफ ने किया था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samir Date (@samir.dipalee)


विज्ञापन

44 की उम्र में की थी एक्टिंग की शुरुआत
अच्युत पोतदार ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। फिल्म '3 इंडियट्स' में उनका चर्चित डायलॉग था ‘अरे कहना क्या चाहते हो?’ यह डायलॉग खूब लोकप्रिय हुआ और मीम्स की दुनिया में भी यह डायलॉग खूब इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि अच्युत पोतदार ने मध्य प्रदेश के रीवा में प्रोफेसर के तौर पर भी काम किया था। फिर वे सेना में शामिल हुए। 1967 में कैप्टन के पद से रिटायर हुए। आगे चलकर उन्होंने इंडियन ऑयल कंपनी में काम किया। यही काम करते हुए वह थिएटर से जुड़ गए, स्टेज पर प्ले में एक्टिंग करने लगे। फिर 44 साल की उम्र में फिल्मों की दुनिया में कदम रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed