फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Achyut Potdar Acted In Many Bollywood Films Like Tezaab And 3 Idiots Dabangg 2

Achyut Potdar: सेना छोड़कर 44 की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, ‘तेजाब’ समेत कई फिल्मों में निभाए यादगार किरदार

Tue, 19 Aug 2025 12:55 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 19 Aug 2025 12:55 PM IST
सार

Achyut Potdar Bollywood Films: कुछ कलाकार सहायक भूमिकाओं में भी गहरी छाप दर्शकों के मन पर छोड़ जाते हैं। दुनिया से चले जाने के बाद भी दर्शकों को उनके निभाए किरदार याद रह जाते हैं। ऐसे ही उम्दा अभिनेता थे दिवंगत अच्युत पोतदार। 90 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। जानिए, उन्होंने किन चर्चित हिंदी फिल्मों में अभिनय किया था।

विज्ञापन
Achyut Potdar Acted In Many Bollywood Films Like Tezaab And 3 Idiots Dabangg 2
अच्युत पोतदार की चर्चित फिल्में - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

44 साल की उम्र में अच्युत पोतदार ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। अभिनय की दुनिया में आने से पहले वह सेना में रहे, कैप्टन के पद से रिटायर हुए, प्रोफेसर के तौर पर भी शिक्षा के क्षेत्र में काम किया। इसके बाद ही अभिनय की दुनिया में दस्तक दी, उन्होंने लगभग 125 बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग की। वह अधिकतर सहायक भूमिकाओं में नजर आए। फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल में भी अच्युत पोतदार ने अपने अभिनय के रंग बिखेरे। अब वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके निभाए किरदार दर्शकों के मन में हमेशा बसे रहेंगे। जानिए, अच्युत पोतदार की चर्चित हिंदी फिल्मों और किरदार के बारे में। 

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Achyut Potdar: आमिर खान की ‘3 इडियट्स’ में अभिनय करने वाले अच्युत पोतदार का निधन, 91 की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन

‘3 इडियट्स’ में प्रोफेसर का रोल करके हुए मशहूर 
आमिर खान की ‘3 इडियट्स’ में अच्युत पोतदार ने अभिनय किया था। वह इसमें एक प्रोफेसर के रोल में नजर आए। रोल छोटा था लेकिन दर्शकों को याद रह गया। इस फिल्म में उनका कहा गया डायलॉग ‘अरे, कहना क्या चाहते हो?’ खूब मशहूर हुआ। यह डायलॉग आगे चलकर मीम मटीरियल बन गया। सिर्फ इसी फिल्म में वह नजर नहीं आए। कई और फिल्में भी की थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म '3 इडियट्स' के एक सीन में अच्युत पोतदार

3 इडियट्स के अलावा इन फिल्मों में किया अभिनय 
अच्युत पोतदार ने कई बड़ी फिल्मों में अभिनय किया। जैसे अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘भूतनाथ’ में वह एक मंदिर के पुजारी बने थे, ‘आर. राजकुमार’ में भी पंडित का रोल किया था। फिल्म ‘दबंग’ में उन्होंने देबी सिंह का रोल किया। फिल्म ‘फेरारी की सवारी’ में एक बैट शॉप की मालिक का रोल किया। विद्या बालन के साथ ‘परिणीता’ और ‘रंगीला’ में उर्मिला के साथ अभिनय किया, दोनों फिल्मों में इन हीरोइनों के पिता का रोल किया था। फिल्म ‘ये दिल्लगी’ में भी काजोल के पिता के रोल में वह नजर आए। ‘अर्ध सत्य’, ‘तेजाब’, ‘वास्तव’ और ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ जैसी फिल्मों में वह छोटे-छोटे किरदाराें में दिखे। 

चर्चित टीवी सीरियल में भी नजर आए
फिल्मों के अलावा अच्युत पोतदार ने कई टीवी सीरियल, सीरीज भी कीं। इसमें ‘भारत एक खोज’, ‘प्राइम मिनिस्टर’, ‘वाग्ले की दुनिया’ और ‘माझा होशिल ना’ जैसे सीरियल शामिल रहे। मराठी सीरियल  ‘माझा होशिल ना’ के लिए उन्हें 2021 में जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed