{"_id":"64d619b032f17025100f0235","slug":"according-to-reports-aditya-chopra-making-dhoom-4-abhishek-bachchan-has-this-to-say-about-speculations-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhoom 4: सच में बन रही 'धूम 4'? एक्टर अभिषेक बच्चन ने उठाया सच्चाई से पर्दा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhoom 4: सच में बन रही 'धूम 4'? एक्टर अभिषेक बच्चन ने उठाया सच्चाई से पर्दा
Fri, 11 Aug 2023 04:59 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 11 Aug 2023 04:59 PM IST
सार
फिल्म 'घूमर' के प्रमोशन में जुटे अभिषेक बच्चन से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान 'धूम 4' को लेकर उड़ रही अफवाहों के बारे में पूछा गया।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म 'घूमर' को लेकर चर्चा में हैं। आर बाल्कि के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। इसमें सैयामी खेर, शबाना आजमी और अंगद बेदी भी नजर आएंगे। फिल्म 18 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'घूमर' से इतर यह भी चर्चा चल रही है कि अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म 'धूम 4' में नजर आएंगे। अब इस मामले में खुद अभिषेक बच्चन ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
अभिषेक को नहीं कोई जानकारी
फिल्म 'घूमर' के प्रमोशन में जुटे अभिषेक बच्चन से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान 'धूम 4' को लेकर उड़ रही अफवाहों के बारे में पूछा गया। इसका जवाब देते हुए एक्टर ने यह साफ कर दिया कि फिल्म अभी नहीं बन रही है। एक्टर ने कहा कि अगर फिल्म बन रही होती तो आदित्य चोपड़ा उन्हें जानकारी दे देते।
विज्ञापन
Khichdi 2: पर्दे पर फिर गूंजने वाली है हंसा की हंसी, 'खिचड़ी 2' की रिलीज डेट का हुआ एलान
विज्ञापन
बोले- 'ऐसा होता तो मुझे पता होता'
बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'मैं काफी समय से किसी एक्शन फिल्म में काम करने की सोच रहा हूं। पिछले दो साल मैं बेहद व्यस्त था। मेरी पांच से छह फिल्में रिलीज हुई थीं'। जब उनसे 'धूम 4' के बारे में पूछा गया तो अभिषेक बोले, 'मेरे पास इस तरह की कोई जानकारी नहीं है कि 'धूम 4' बन रही है। अगर चौथी फिल्म पर काम चल रहा होता तो आदित्य चोपड़ा ने मुझे जरूर बताया होता'।
OMG 2 Review: समाज को आईना दिखाती अमित राय की बेहतरीन फिल्म, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की जिरह ने जीते दिल
फिलहाल नहीं कोई तैयारी?
अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, 'मै 'धूम 4' बनने की खबरों की पुष्टि या खंडन नहीं कर रहा हूं, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि अगर यह फिल्म बन रही होती तो मुझे अब तक बता दिया गया होता'। कुछ समय पहले खबर आई थी कि 'पठान' के बाद अब यशराज फिल्म्स अक्षय कुमार को लेकर 'धूम 4' बनाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, अभिषेक ने साफ कर दिया है कि 'धूम 4' फिलहाल नहीं बन रही है। 'धूम' बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म सीरीज है, जिसकी पिछली तीनों फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।
Kartik-karan: 'दोस्ताना 2' के मतभेद के बाद फिर साथ आएंगे करण जौहर और कार्तिक आर्यन! इस प्रोजेक्ट पर करेंगे काम