फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khichdi 2 Mission Paanthukistan film release date announced movie will release on diwali

Khichdi 2: पर्दे पर फिर गूंजने वाली है हंसा की हंसी, 'खिचड़ी 2' की रिलीज डेट का हुआ एलान

Fri, 11 Aug 2023 03:13 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 11 Aug 2023 03:13 PM IST
सार

इस फिल्म के साथ प्रफुल की हंसा एक बार फिर धमाल मचाने को लौट रही हैं। फिल्म खिचड़ी 2 इस साल दिवाली के समय दर्शकों को गुदगुदाने आ रही है।

विज्ञापन
Khichdi 2 Mission Paanthukistan film release date announced movie will release on diwali
खिचड़ी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

टीवी पर जब मशहूर सिटकॉम खिचड़ी आता था तो दर्शकों ने उसे बहुत सराहा था। इसी टीवी सीरियल खिचड़ी से प्रेरित होकर बनी फिल्म खिचड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी। 2010 में आई फिल्म का अब 13 साल बाद फिल्म खिचड़ी 2 आ रही है। इस फिल्म के साथ प्रफुल की हंसा एक बार फिर धमाल मचाने को लौट रही हैं। फिल्म खिचड़ी 2 इस साल दिवाली के समय दर्शकों को गुदगुदाने आ रही है। जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आ रही है भारतीय सिनेप्रेमियों के लिए बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'खिचड़ी 2-मिशन पानथूकिस्तान' का इंतजार बढ़ता जा रहा है। साथ ही इसकी रिलीज की तारीख भी सामने आ गई है।
विज्ञापन


नए सितारे भी आएंगे नजर
'खिचड़ी' एकमात्र भारतीय सिटकॉम है जो एक फिल्म, वेब सीरीज के रूप में विकसित हुआ है और अब इसका एक एडवेंचर कॉमेडी सीक्वल होगा। इस फिल्म में सुप्रिया पाठक, जमनदास मजेठिया, अनंग देसाई और राजीव मेहता नजर आएंगे। वहीं इस बार कुछ नए एक्टर भी इसमें शामिल होंगे। इसमें फराह खान और कीर्ति कुल्हारी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Dream Girl 2: ‘ड्रीम गर्ल 2’ के निर्देशक पर लगा कहानी चोरी का आरोप, जानिए किस फिल्म से जुड़ा है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें कब होगी रिलीज
इसकी रिलीज की बात करें तो 'खिचड़ी 2' इसी साल दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आतिश ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर 'खिचड़ी 2' से जुड़ा एक वीडियो साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'इस दिवाली, हंसी का धमाका सिनेमाघरों में।' 'खिचड़ी 2' का निर्माण जमनादास मजेठिया द्वारा किया जाएगा, जबकि फिल्म की कहानी आतिश कपाड़िया ने लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed