फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek Kapoor remembers Sushant Singh Rajput as Kai Po Che turns 10 shared Emotional Note

Kai Po Che: 'काई पो चे' के दस वर्ष पूरे! अभिषेक कपूर को आई सुशांत की याद, लिखा इमोशनल नोट

Wed, 22 Feb 2023 08:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 22 Feb 2023 08:59 PM IST
सार

निर्देशक अभिषेक कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है और पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन
Abhishek Kapoor remembers Sushant Singh Rajput as Kai Po Che turns 10 shared Emotional Note
अभिषेक कपूर ने साझा किया पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की डेब्यू फिल्म 'काई पो चे' की रिलीज को आज 10 वर्ष हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। आपको बता दें कि 22 फरवरी 2013 को रिलीज हुई इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा राजकुमार राव, अमित साध और अमृता पुरी अहम रोल में नजर आए। 

विज्ञापन

Selfiee: अक्षय कुमार ने फैंस के साथ तीन मिनट में लीं 184 'सेल्फी', तोड़ा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड का रिकॉर्ड
विज्ञापन


अभिषेक कपूर ने एक पोस्ट साझा कर लिखा है, 'जब कोई फिल्म एक दशक पूरा कर लेती है और लोगों के दिलों में जगह बना लेती है तो इसे क्लासिक कहा जाता है। मेरी किस्मत अच्छी रही कि मुझे तीन शानदार सितारों- सुशांत सिंह राजपूत,राजकुमार राव और अमित साध के साथ काम करने का मौका मिला। यह तीनों साथ में बिल्कुल डायनामाइट थे, जिन्हें मानव कौल सरीखे थेस्पियन का साथ मिला। यह धमाके की रेसिपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hera Pheri 3: अक्षय बने राजू, श्याम के गेटअप में सुनील, धोती पकड़े नजर आए परेश रावल..फिल्म के सेट से फोटो वायरल

अभिषेक कपूर ने आगे फिल्म की फीमेल लीड अमृता पुरी, क्रू और लेखक पुबाली चौधरी का शुक्रिया अदा किया। बता दें कि यह फिल्म चेतन भगत के नॉवल 3 मिस्टेक्स ऑफ माइ लाइफ का अडेप्टेशन थी। इसके साथ शेयर की गयी तस्वीरों में अभिषेक सुशांत, अमित और राजकुमार के साथ नजर आ रहे हैं। अभिषेक ने यह भी जिक्र किया कि इस फिल्म को पर्दे तक लाने में उन्हें चार साल लगे। तीन नए चेहरों के साथ काम करना बेहतरीन अनुभव रहा। इस फिल्म का बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ था और फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला। अभिषेक इस फिल्म को समय से आगे की कहानी मानते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhishek kapoor (@gattukapoor)



अभिषेक कपूर के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स आ रहे हैं। साथ ही फिल्मी सितारे भी रिएक्ट कर रहे हैं। तमाम लोग सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा लगता है कि जैसे कल की ही बात है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सुशांत के जीवन पर फिल्म कब बनाएंगे आप भईया।' एक यूजर ने लिखा, 'रि-रिलीज कर दो प्लीज एक बार फिर से।'
Kajol: क्या दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' का रीमेक बनेगा? काजोल बोलीं- सिर्फ एक बार होता है जादू का एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed