Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी ने साझा किया महाकुंभ का अनुभव, प्रयागराज में फिल्म की शूटिंग का है आखिरी दिन
Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी ने अपने महाकुंभ दौरे के अनुभव को साझा किया। अभिनेता महाकुंभ में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं। अब उन्होंने इसे लेकर खुशी जाहिर की है।
विस्तार
महाकुंभ पहुंचने वाले कलाकारों में अब बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बनर्जी भी शामिल हो चुके हैं। अभिनेता लगभग सात से आठ दिनों से प्रयागराज में ही हैं और महाकुंभ में ही अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अब अभिनेता ने अपने हफ्तेभर का अनुभव फैंस के साथ साझा किया है। अभिषेक ने एएनआई से बातचीत के दौरान महाकुंभ में शामिल होने को लेकर खुशी जाहिर की।
यात्रा पर क्या बोले अभिषेक
महाकुंभ में शामिल होने पर अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'यह बहुत दिव्य अनुभव है...मैं पिछले 7-8 दिनों से यहां रह रहा हूं। मैंने लोगों की भक्ति को बहुत करीब से देखा है...देश भर से लोग बड़ी संख्या में महाकुंभ में भाग लेने आ रहे हैं...मानवता बहुत प्रेरणादायक है।' साथ ही अभिनेता ने लोगों की भक्ति का सम्मान किया।
#WATCH | Prayagraj, UP: On attending the #MahaKumbh2025 | Actor Abhishek Banerjee says, "It is a very divine experience...I have been staying here for the last 7-8 days. I have seen the devotion of the people very closely...People from all over the country are coming in large… pic.twitter.com/kvbltFbi7M
— ANI (@ANI) February 24, 2025
Chhaava 300 Cr: ‘बाहुबली 2’ को भी धराशायी करने में कामयाब रहा ‘छावा’, सवाल ये फिल्म में सच कितना, कल्पना कितनी
फिल्म की शूटिंग का आखिरी दिन
अभिनेता ने आगे कहा कि वह यहां लगभग सात से आठ दिनों से हैं और उन्हें यहां बहुत अच्छा लगा। व्यवस्था बहुत अच्छी है। उनकी फिल्म की शूटिंग का आज आखिरी दिन है। मंगलवार को वे मुंबई लौट जाएंगे। कुछ दिनों पहले अभिनेता के शूटिंग सेट से कई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई थीं। फिल्म की कहानी और कलाकारों सहित अन्य विवरण अभी तक सामने नहीं आए हैं।
Prajakta Koli: प्राजक्ता कोली ने साझा की प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें, मंगेतर संग रोमांटिक हुईं अभिनेत्री
शहाना गोस्वामी के साथ की शूटिंग
अभिषेक को प्रयागराज में अपनी सह-अभिनेत्री शहाना गोस्वामी और फिल्म की टीम के साथ शूटिंग करते हुए देखा गया था, जहां वे महाकुंभ के आसपास की आध्यात्मिक ऊर्जा में डूबे हुए नजर आए। शहर की पृष्ठभूमि में फिल्म की अनूठी सेटिंग को देखते हुए यह फिल्म बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
Crime Queens On OTT: शबाना के तिलिस्म का सबसे बड़ा इम्तिहान, ‘डब्बा कार्टल’ से पहले की ये हैं क्राइम क्वीन्स