फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek Bachchan talks on parenting tips and generation gap says This new Children wants change

Abhishek Bachchan: 'इस पीढ़ी के बच्चों की परवरिश अलग होनी चाहिए', अभिषेक ने पैरेंटिंग पैटर्न पर की खुलकर बात

Wed, 13 Sep 2023 01:01 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 13 Sep 2023 01:01 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan talks on parenting tips and generation gap says This new Children wants change
अभिषेक और आराध्या - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन इन दिनों फिल्म 'घूमर' को लेकर चर्चा में हैं। आर. बाल्कि द्वारा निर्देशित यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें सैयामी खेर भी अहम रोल में हैं। फिल्म में अपने अभिनय के लिए सैयामी खेर और अभिषेक बच्चन की काफी तारीफ हो रही है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई। अब अभिषेक ने पैरेंटिंग पर बात की है और बताया है कि आज के बच्चों को काफी अलग तरीके से परवरिश देने की जरूरत है।

विज्ञापन

अभिषेक ने की पैरेंटिंग पर बात

अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में अभिनेता ने पैरेंटिंग टिप्स साझा करते हुए कहा कि बच्चे की गरिमा से समझौता नहीं करना ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पीढ़ी का पालन-पोषण पहले से अलग होना चाहिए क्योंकि यह पीढ़ी कहीं अधिक संवेदनशील और जिज्ञासु है। अभिषेक ने यह भी कहा, ''कभी-कभी हमें उन्हें डांटने का मन करता है क्योंकि हम ऐसे ही बड़े हुए हैं। हमें भी डांटा गया था और इसी तरह अनुशासन में भी आए हैं, लेकिन यह पीढ़ी कहीं अधिक संवेदनशील है।'

Kareena Kapoor: 'मैं प्यार में पागल थी, सोचा- चलो देखते हैं क्या होगा', शादी के बाद करियर को लेकर बोलीं करीना

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक का मानना है कि इस पीढ़ी की परवरिश अलग तरह से होनी चाहिए

अभिषेक ने इंटरव्यू में आगे कहा, 'इस पीढ़ी ने वह संघर्ष नहीं देखा है, जो  पिछली पीढ़ियों को वहां तक पहुंचने के लिए करनी पड़ी थी जहां वे आज हैं। यह जेनरेशन आधुनिक युग में पैदा हुए हैं। इसलिए आज के बच्चों के सभी सवालों का समाधान करना और उनका उत्तर देना बेहतर होता है। अभिनेता ने यह भी बताया कि आराध्या बच्चन की परवरिश में ऐश्वर्या राय बच्चन उनकी पूरी मदद करती हैं और दोनों साथ में आराध्या का पालन पोषण करते हैं।'

Kareena Kapoor: 'मैं प्यार में पागल थी, सोचा- चलो देखते हैं क्या होगा', शादी के बाद करियर को लेकर बोलीं करीना

विज्ञापन

इन फिल्मों में आए नजर 

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता ने हाल ही में आर. बाल्की के निर्देशन में बनी स्पोर्ट्स ड्रामा 'घूमर' में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए प्रशंसा बटोरी है। इस फिल्म में अभिषेक के साथ सैयामी खेर भी थीं । इस साल की शुरुआत में उन्हें फिल्म 'भोला' में देखा गया था ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed