Birthday: 21 साल के हुए अभिषेक बच्चन के भांजे अगस्त्य, एक्टर ने कहा- मामा से कपड़े-जूते मांगना बंद कर दो
अमिताभ बच्चन के नाती और अभिषेक के भांजे अगस्त्य नंदा आज अपना 21वां जन्मदिन मना रहे हैं। श्वेता नंदा के बेटे अगस्त्य को उनके जन्मदिन पर उनके करीबी दोस्तों और बॉलीवुड से भी जन्मदिन की बधाई मिल रही है।
विस्तार
अमिताभ बच्चन के नाती और अभिषेक के भांजे अगस्त्य नंदा आज अपना 21वां जन्मदिन मना रहे हैं। श्वेता नंदा के बेटे अगस्त्य को उनके जन्मदिन पर उनके करीबी दोस्तों और बॉलीवुड से भी जन्मदिन की बधाई मिल रही है। अपने भांजे के 21वें जन्मदिन के खास मौके पर अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट अगस्त्य के बचपन की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। अभिषेक ने बधाई देने के साथ ही अगस्त्य के लिए एक खास कैप्शन लिखते हुए पोल-खोल की।
21वें जन्मदिन पर अभिषेक ने लिखा खास मैसेज
अगस्त्य को जन्मदिन की बधाई देते हुए अभिषेक बच्चन ने उनके लिए एक खास संदेश भी लिखा। अभिषेक ने ये तस्वीर साझा करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, ’21वां जन्मदिन मुबारक हो अगस्त्य। आप कितने अच्छे प्यारे, दयावान, जिम्मेदार और प्रोटेक्टिव और केयर करने वाले इंसान बन गए हैं। अब आप निश्चित रूप से बड़े हो चुके हैं। कृपया करके अब मामू के कपड़े और जूते लेना बंद कर दें और खुद के कपड़े खरीद लें। लव यू’।
View this post on Instagram
श्वेता बच्चन ने थ्रोबैक पिक्चर की साझा
मम्मी श्वेता बच्चन ने भी अपने लाड़ले बेटे को उनके 21वें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी। श्वेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों में अगस्त्य की बचपन से लेकर बड़े यानी की 21 साल का होने तक की कई तस्वीरें हैं। पहली तस्वीर में श्वेता साड़ी में हैं और नन्हें अगस्त्य ने कुर्ता-पयजामा पहना हुआ है। तो वही अन्य तस्वीरों में अगस्त्य अपनी मां के साथ एक अच्छा समय बिता रहे हैं। इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए श्वेता ने लिखा, ’21वां जन्मदिन मुबारक हो।
जल्द फिल्मों में कदम रखेंगे अगस्त्य
रिपोर्ट्स की माने तो अभिषेक बच्चन के लाड़ले भांजे अगस्त्य जल्द ही फिल्म जगत में कदम रखने वाले हैं। वो जोया अख्तर की आर्ची कॉमिक्स थीम मूवी से फिल्मों में डेब्यू कर सकते हैं। तो वही अभिषेक बच्चन 2021 में कई फिल्मों में नजर आएंगे। उनकी फिल्म बॉब विस्वास जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म चित्रांगदा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है।