फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhay Deol film The Odds premier will set in Los Angeles

अभय देओल के लिए खुशखबरी,लॉस एंजिलिस में होगा उनकी फिल्म का प्रीमियर

Thu, 14 Mar 2019 02:58 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 14 Mar 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
Abhay Deol film The Odds premier will set in Los Angeles
abhay deol - फोटो : file photo
अरसे बाद देओल परिवार के बेटे अभय देओल को लेकर खबर आई है। खबर है कि अभय देओल की फिल्म द ऑड्स को लॉस एंजेलिस के इंडियन फिल्म फेस्टिवल की क्लोजिंग फिल्म के रूप में चुना गया है। निर्देशक मेघा रामास्वामी की इस फिल्म में अभय देओल के साथ प्रियंका बोस मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का लॉस एंजिलिस में 14 अप्रैल को प्रीमियर होगा।
विज्ञापन


इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजिलिस (इफला) का उद्घाटन निर्माता संजय राउतरे की फिल्म अंधाधुन से होगा और फिल्म के प्रदर्शन के बाद इसकी मुख्य अभिनेत्री तबू का सम्मान भी वहां किया जाएगा।
विज्ञापन


इफला के आयोजकों ने यह भी बताया कि इस फिल्म फेस्टिवल में मशहूर निर्देशक आनंद पटवर्धन की डॉक्यूमेंट्री रीजन के प्रदर्शन की अनुमति भी उन्होंने हासिल कर ली है। रीजन का प्रीमियर हाल ही में टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हुआ था और एम्सटर्डम फिल्म फेस्टिवल में इसे ग्रांड ज्यूरी सम्मान भी हासिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed