Abhay Deol: अगर एक्टर न बनते तो जर्नलिस्ट होते अभय देओल, इस फिल्म से मिली कामयाबी
अभय आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 15 मार्च 1976 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम अजीत सिंह देओल है और उनकी मां का नाम उषा देओल है। अभय फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के भतीजे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड जगत में ऐसे कई अभिनेता हैं, जो अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही अभिनेता अभय देओल के बारे में बताने जा रहे हैं। अभय फिल्मी जगत के एक मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। अभय बॉलीवुड के मशहूर घराने देओल परिवार से ताल्लुक रखते हैं। बॉलीवुड अभिनेता अभय इंडस्ट्री में काफी समय से हैं और अपनी यहां अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं। इसके अलावा अभय अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से।
अभय ने फिल्म ‘सोचा न था’ से किया बॉलीवुड डेब्यू
अभय आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 15 मार्च 1976 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम अजीत सिंह देओल है और उनकी मां का नाम उषा देओल है। अभय फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के भतीजे है। अभय ने साल 2005 में आई फिल्म ‘सोचा ना था’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था। इस फिल्म में अभय के साथ आयशा टाकिया मुख्य भूमिका में थीं। इन सबके बावजूद अभय को लोकप्रियता कॉमेडी फिल्म ओए लकी लकी ओए से मिली थी।
पत्रकारिता को छोड़ एक्टिंग में बनाया करियर
एक इंटरव्यू में अभय ने बताया था कि अपने करियर को लेकर उनके दिमाग में चार प्रोफेशन थे। इनमें एक्टिंग, पेंटिंग, फिलॉसफी और पत्रकारिता शामिल थे। अभय ने इन चारों में से एक्टिंग को चुना था। अपने स्कूली दिनों से ही वह थिएटर से जुड़े हुए थे। उनका एकमात्र ख्वाब यही था कि वह अपने भाइयों की तरह ही बॉलीवुड में अपनी सफल पहचान बनाएं।
अभय खुद को मानते हैं एक्सपेरिमेंटल अभिनेता
बता दें कि अभय ने खुद को एक्सपेरिमेंटल अभिनेता ही माना, जो फिल्मों से लोहा लेता है। एक इंटरव्यू में अभय ने कहा था, ‘मैं इंडस्ट्री में पैदा हुआ था, इसलिए मैं बहुत अंदर के व्यक्ति के रूप में जाना जाता, लेकिन मैं एक बाहरी व्यक्ति बन गया। हालांकि, लोग चाहकर भी मुझे एक बाहरी व्यक्ति नहीं मान सकते, क्योंकि मैं एक फिल्मी परिवार में पैदा हुआ था।’