वरुण से जुड़ा पोस्टर हुआ लीक, गुस्से से तिलमिलाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'एबीसीडी' के सीक्वल एबीसीडी2 का पोस्टर आधिकारिक तौर पर अभी जारी भी नहीं हुआ था कि यह ऑनलाइन लीक हो गया।
यह बात फिल्म के अभिनेता वरुण धवन नागवार गुजरी और उन्होंने ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर किया।
वरुण ने ट्विटर पर लिखा, "मैंने, श्रद्धा कपूर ने और फिल्म से जुड़े बाकी लोगों ने इस फिल्म को बेहतर बनाने में अपनी कमर तोड़ दी। मुझे बहुत बुरा लग रहा है कि किसी ने फिल्म का पोस्टर लीक कर दिया।
'ये फिल्म किसी स्टार के बारे में नहीं है'
वरुण ने लिखा, "ये फिल्म किसी स्टार के बारे में नहीं है। ये फिल्म डांस और डांसर के बारे में है। और जो कोई डांस से प्यार करता है कृपया इससे अपना सहयोग दे।"
उन्होंने आगे लिखा, "मैंने और श्रद्धा ने बहुत मेहनत की थी, इस पोस्टर को बनाने में। पर मुझे उस व्यक्ति के बारे में यही सिर्फ यही कहना है कि नफरत करने वाले नफरत ही करेंगे, पर हम आगे ही बढ़ते जाएंगे। निर्देशक रेमो ने अपना सब कुछ इस फिल्म पर लगा दिया है। ये पहली 3 डी डांस फिल्म है।"
सच्ची कहानी है एबीसीडी 2
इसके बाद वरुण ने ट्विटर पर ही फिल्म का आधिकारिक पोस्टर साझा किया।
'एबीसीडी 2' फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित डांसर के संघर्ष की कहानी है। इसमें धवन के साथ श्रद्धा कपूर भी दिखेंगी। फिल्म 19 जून को रिलीज़ होगी।
अब फिल्म का प्रोमो तय समय से दो दिन पहले ही ऑनलाइन जारी किया जाएगा और 22 अप्रैल को यह लाइव हो जाएगा।