फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aarti Chabria Talks On Bollywood Politics Says Her Role Was Cut In Many Movies Include Partner Milenge Milenge

सलमान की फिल्म से कटा रोल, शाहिद के साथ पूरा गाना ही हटाया; आरती छाबड़िया ने बॉलीवुड की राजनीति पर किए खुलासे

Fri, 27 Mar 2026 09:09 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 27 Mar 2026 09:09 AM IST
सार

Aarti Chabria: अभिनेत्री आरती छाबड़िया ने बॉलीवुड में होने वाली राजनीति को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कैसे कई फिल्मों से उनके रोल काट दिए गए। जानिए एक्ट्रेस ने सलमान, शाहिद और अक्षय की फिल्मों को लेकर क्या कुछ खुलासे किए…

विज्ञापन
Aarti Chabria Talks On Bollywood Politics Says Her Role Was Cut In Many Movies Include Partner Milenge Milenge
आरती छाबड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम-@aartichabria

विस्तार

अभिनेत्री आरती छाबड़िया काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं। उनकी आखिरी प्रमुख भूमिका 2010 में आई फिल्म 'मिलेंगे मिलेंगे' में थी। अब वह बॉलीवुड में वापसी करने की तैयारी में हैं। हालांकि, आरती का ऐसा कहना है कि वो अपने करियर में कई बार बॉलीवुड में होने वाली राजनीति का शिकार हुई हैं। जिसके चलते कभी उनका रोल कट गया, तो कभी उनका पूरा गाना ही फिल्म से हटा दिया गया।

विज्ञापन

इंडस्ट्री में होती है काफी पॉलिटिक्स
अल्फाटॉक के साथ एक हालिया पॉडकास्ट में आरती छाबड़िया ने इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स के कारण अपने पेशेवर जीवन में आई बाधाओं के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि 'पार्टनर', 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'मिलेंगे मिलेंगे' और अन्य फिल्मों में उनके कई सीन काट दिए गए थे।

विज्ञापन




इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि कई बार मेरे रोल काट दिए गए या कम कर दिए गए। टाइटल रोल निभाने के बावजूद, ऐसा लगता था जैसे मैं फिल्म में दिख ही नहीं रही। कई फिल्में ऐसी थीं, जिनमें मेरे सीन काट दिए गए और गाने शूट होने के बाद हटा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मिलेंगे मिलेंगे’ में शाहिद कपूर के साथ मेरा पूरा गाना था, लेकिन उसे काट दिया गया। बोनी उस फिल्म के प्रोड्यूसर थे और सतीश कौशिक ने डायरेक्ट किया था। आपको पता नहीं होता कि ये फैसले क्यों लिए जाते हैं। हम कलाकार हमेशा प्रोड्यूसर के फैसले का सम्मान करते हैं और हमें कोई पछतावा नहीं है।

Aarti Chabria Talks On Bollywood Politics Says Her Role Was Cut In Many Movies Include Partner Milenge Milenge
आरती छाबड़िया, करीना कपूर और शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कई फिल्मों में काटे गए मेरे रोल्स
अभिनेत्री ने आगे कहा कि सिर्फ एक ही फिल्म में नहीं, बल्कि कई फिल्मों में मेरे साथ ऐसा ही हुआ है। ऐसी कई फिल्में थीं, जिनमें अलग-अलग कारणों से मेरे रोल काट दिए गए थे। जैसे कि सलमान खान और गोविंदा की 'पार्टनर' में मेरी भूमिका वैसी नहीं थी जैसी तय की गई थी।

यह एक कैमियो रोल था, लेकिन फाइनल कट में शामिल किए गए रोल से बड़ा था। अच्छी बात यह है कि फिल्म हिट रही। मुझे कोई अफसोस नहीं है। 'शूटआउट एट लोखंडवाला' और 'आवारा पागल दीवाना' में भी ऐसा ही हुआ। मायने सिर्फ इतना रखता है कि फिल्म ने आखिर में अच्छा प्रदर्शन किया।

Aarti Chabria Talks On Bollywood Politics Says Her Role Was Cut In Many Movies Include Partner Milenge Milenge
आरती छाबड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम-@aartichabria
ऐसा रहा आरती का करियर
आरती छाबड़िया ने 2000 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'शादी नंबर 1', 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'पार्टनर', 'हे बेबी' और 'मिलेंगे मिलेंगे' जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया।

2019 में आरती ने ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक चार्टर्ड अकाउंटेंट से शादी की और अपने निजी जीवन पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया। हाल ही में वह मां बनी हैं। अब आरती एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी का सोच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed