फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aankh Micholi Mrunal thakur starrer Umesh Shukla family entertainer film is all set to release on November 3rd

Aankh Micholi: 'आंख मिचौली' की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी मृणाल ठाकुर की फिल्म

Thu, 19 Oct 2023 01:27 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 19 Oct 2023 01:27 PM IST
सार

उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी फिल्म 'आंख मिचौली' की रिलीज डेट बदल गई है। मृणाल ठाकुर अभिनीत यह फिल्म अब अगले महीने की इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन
Aankh Micholi Mrunal thakur starrer Umesh Shukla family entertainer film is all set to release on November 3rd
आंख मिचौली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'ओएमजी' और '102 नॉट आउट' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके उमेश शुक्ला अपनी आगामी फिल्म 'आंख मिचौली' को लेकर सुर्खियों में हैं। उमेश की इस बहुप्रतीक्षित पारिवारिक मनोरंजन फिल्म की नई रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। फिल्म की कहानी एक भारतीय शादी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें दो बेमेल परिवारों की पागल चाल दर्शकों को कभी हंसाएगी तो कभी रुलाएगी। फिल्म, दर्शकों को हंसी, नाटक और भावनाओं की एक आनंदमय यात्रा पर ले जाने का वादा करती है। 

विज्ञापन

'आंख मिचौली' की नई रिलीज डेट

'आंख मिचौली'  के निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की है। फिल्म की कहानी फैंस को इस त्योहारी सीजन में हंसी का फुल डोज देने के लिए तैयार है। 'आंख मिचौली',  3 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसमें परेश रावल, मृणाल ठाकुर, अभिमन्यु, शरमन जोशी, दिव्या दत्ता, अभिषेक बनर्जी, दर्शन जरीवाला, ग्रुशा कपूर और विजय राज जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन


Jhalak Dikhla Ja 11: इन कंटेस्टेंट्स के बीच होगी 'झलक दिखला जा 11' में डांस की जंग, बताएं आप हैं किसके संग?
विज्ञापन
विज्ञापन


'आंख मिचौली' के लेखक, निर्माता, निर्देशक

'आंख मिचौली'  का संगीत भी बेहद प्रभावशाली होने वाला है, क्योंकि इसे बेहद प्रतिभाशाली जोड़ी सचिन-जिगर ने बनाया है। उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित, जीतेंद्र परमार द्वारा लिखित और सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस, उमेश शुक्ला और आशीष वाघ के मैरी गो राउंड स्टूडियो द्वारा निर्मित, 'आंख मिचोली 3' नवंबर को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Kriti Sanon: कृति सेनन के राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर मां का पोस्ट वायरल, आलिया समेत बॉलीवुड पर किया कटाक्ष

'आंख मिचौली' के गाने का धमाल 

'आंख मिचौली' की टीम कुछ दिनों पहले जुहू के सन एन सैंड होटल में इसका प्रमोशन करती नजर आई थी। इसका रिलीज हुआ गाना ‘कलेजा कड के’ भी फैंस की जुबां पर छाया हुआ है। गाने में अभिमन्यु दसानी और मृणाल ठाकुर रोमांस फरमाते नजर आ रहे हैं, जिनकी केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही है। ‘कलेजा कड के’ गाने को असीस कौर और दर्शन रावल ने अपनी आवाज दी है। फिल्म पहले 27 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब यह 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed