फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aanand L Rai has tested positive for the novel coronavirus and is in quarantine

‘तनु वेड्स मनु’ के निर्देशक आनंद एल राय कोरोना से हुए संक्रमित, एक दिन पहले ही खत्म की फिल्म की शूटिंग

Thu, 31 Dec 2020 01:59 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 31 Dec 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
Aanand L Rai has tested positive for the novel coronavirus and is in quarantine
आनंद एल राय - फोटो : instagram/aanandlrai
फिल्म निर्देशक आनंद एल राय कोरोना से संक्रमित हो गए हैं जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। आनंद एल राय ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बुधवार को ही फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग पूरी की है।
विज्ञापन


49 वर्षीय निर्देशक ने ट्वीट कर बताया कि ‘आज मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव निकला है। बस आपको बताना चाहता हूं कि मुझे कोई लक्षण महसूस नहीं हो रहा है और मैं ठीक हूं। अधिकारियों के निर्देश के बाद मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। जो कोई भी पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं उन्हें सलाह है कि वह खुद को क्वारंटीन में रखे और सरकार द्वारा बताए गए नियमों का पालन करें। समर्थन के लिए धन्यवाद।‘
विज्ञापन

 

बता दें कि इससे पहले आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे की रैपअप पार्टी की कई तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें आनंद एल राय के साथ सारा अली खान, धनुष और क्रू मेंबर थे।
 
आनंद एल राय ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत बतौर निर्देशक साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म स्ट्रैंजर्स से की थी। उनकी मुख्य फिल्मों में तनु वेड्स मनु, रांझणा, तनु वेड्स मनु: रिटर्न्स और जीरो हैं।



Gautam Gulati: कोरोना से संक्रमित हुए ‘बिग बॉस 8’ के विजेता गौतम गुलाटी, लंदन में खुद को किया क्वारंटीन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed