{"_id":"5417e522-2317-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"aamir-mention-distance-with-film-promotion-of-talaash","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर क्यों दूर हैं 'तलाश' के प्रमोशन से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर क्यों दूर हैं 'तलाश' के प्रमोशन से
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Oct 2012 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान अपनी फिल्मों के आक्रामक प्रचार के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी हर फिल्म का प्रमोशन बड़े अजब-गजब ढंग से करते हैं। फिल्म रिलीज होने के डेढ़ दो महीने पहले से ही आमिर खान अलग-अलग शहरों में अलग-अलग स्टाईल से फिल्म का प्रमोशन करते हैं। पर इस बार ऐसा नहीं हो रहा है।
'तलाश' फिल्म को रिलीज होने में सिर्फ एक महीने का समय बचा है। लेकिन इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अभी तक आमिर ने किसी प्रकार का पैंतरा नहीं अपनाया है। यहां तक कि फिल्म को लेकर कोई प्रेस मीट भी आयोजित नहीं हुई है। फिल्म 30 नवंबर को रिलीज हो रही है।
फिल्म के प्रमोशन के समय आमिर अपनी मां को हजयात्रा पर लेकर गए हैं। फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि आमिर नाराजगी के चलते ऐसा कर रहे हैं। वह तलाश फिल्म के कुछ हिस्सों को अपने मुताबिक शूट करवाना चाहते थे। कुछ जगहों पर फिल्म निर्देशक रीमा कागती ने उनकी बात मान ली पर कुछ जगहों पर आमिर की नहीं चली है। खासकार क्लाइमेक्स के कुछ दृश्यों पर।
विज्ञापन
आमिर शायद इसी वजह से नाराज चल रहे हैं। हालांकि आमिर के करीबी इस बात का दबे स्वरों में खंडन करते हुए कहते हैं कि हज यात्रा का कार्यक्रम बहुत पहले से ही तय था इसका फिल्म के प्रमोशन से कोई लेना-देना नहीं। आमिर अपनी फिल्मों में अपने मुताबिक काम करवाने के लिए जाने जाते हैं। वह संवाद से लेकर निर्देशन तक में निर्देशक को सुझाव देते हैं।