{"_id":"f5ca7cb1155b18f814db8a288ba54831","slug":"aamir-khan-will-work-with-prakash-raj","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर खान की पार्टी में हुआ है ये बड़ा धमाका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान की पार्टी में हुआ है ये बड़ा धमाका
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान के घर बीती रात हुई पार्टी में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इसका असर जल्द ही दिखने को मिल जाएगा।
विज्ञापन
यूं तो पार्टी में जश्न होता है लेकिन बीते सोमवार को आमिर खान के घर आधी रात को हुई एक पार्टी अचानक सुर्खियों में आ गई है। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल पड़ी हैं। इस पार्टी की तस्वीरें तो किसी के पास नहीं है।
आमिर के घर से आधी रात के बाद निकलते रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी, करन जौहर और अनुराग बसु की तस्वीरों पर लगातार चर्चा हो रही है। कुछ लोगों ने पार्टी से देर रात ऐक्टर प्रकाश राज को निकलते भी देखा था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस पार्टी में जश्न तो हुआ ही, बॉलीवुड के एक बड़े प्रोजेक्ट को भी फाइनल किया गया है। सूत्रों का कहना है कि आमिर और करन जौहर मिल कर हॉलीवुड की सुपर हिट ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ जैसी एक ट्रायोलॉजी (एक सीरीज की तीन फिल्में) बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिसमें आमिर खान, रणबीर और प्रकाश राज मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे। यह ट्रायोलॉजी करन, रणबीर और अनुराग बसु मिल कर प्रोड्यूस करेंगे। क्या वाकई यह सच है? जब तक आधिकारिक घोषणा नहीं हो जाती, इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। इंतजार कीजिए।