फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir khan will start shoot of lal singh chaddha from punjab

पूरे लाव लश्कर के साथ आमिर ने पंजाब में डाला डेरा, शनिवार को शुरू करेंगे 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग

Fri, 08 Nov 2019 09:25 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 08 Nov 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
aamir khan will start shoot of lal singh chaddha from punjab
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना की नई हिट तिकड़ी के हिंदी सिनेमा में छाने के बाद भी तीनों खान सितारे अपनी जगह बरकरार रखने के लिए जबरदस्त मेहनत कर रहे हैं। सलमान खान की साल की अपनी पहली हिट फिल्म भारत के बाद अब दबंग 3 लेकर तैयार हैं और आमिर खान पहुंच चुके हैं पंजाब, जहां वह वह अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन


लंबे समय से अपने नए किरदार की तैयारियों में जुटे रहे आमिर खान अब कैमरे के सामने नए रंग ढंग में आने के लिए तैयार है। शुक्रवार को आमिर खान मुंबई से पंजाब के लिए निकल गए। उनकी टीम पहले ही पंजाब के तमाम सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर चुकी है और वहां फिल्म की शूटिंग के लिए सारा साजो सामना भी पहुंचाया जा चुका है। आमिर खान फिल्म लाल सिंह चड्ढा में एक पंजाबी व्यक्ति की भूमिका निभा रहे है जिसके लिए अभिनेता ने अपने शरीर पर काफी काम किया है और दाढ़ी भी खास सिखों की तरह बढ़ाई है। फिल्म की हीरोइन करीना कपूर भी इस शेड्यूल में आमिर खान के साथ शूटिंग में हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शनिवार को चंडीगढ़ में शूटिंग होगी। इस शेड्यूल में आमिर का किरदार उस दौर की कहानी फिल्म में बताने की कोशिश करेगा, जब पंजाब में अशांति देखी जा रही थी। सूत्र बताते हैं कि फिल्म में ऑपरेशन ब्लूस्टार का भी जिक्र आएगा और इसके बाद हुई इंदिरा गांधी की हत्या का भी। आमिर खान और करीना कपूर खान फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ थ्री इडियट्स के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे है जिसके लिए दोनों के प्रशंसक ख़ासे उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed