{"_id":"8255ced26be00f966bb7be740896e394","slug":"aamir-khan-wears-chennai-express-t-shirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चेन्नई एक्सप्रेस' ने तो कर दिया आमिर को बेहद खफा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'चेन्नई एक्सप्रेस' ने तो कर दिया आमिर को बेहद खफा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Sep 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' सफलता के झंडे गाढ़ रही है। हैरानी की बात ये है कि शाहरुख के बड़े प्रतिद्वंदी आमिर खान तो 'चेन्नई एक्सप्रेस' लिखी टीशर्ट पहने घूम रहे हैं।
विज्ञापन
ये खबर आपको भी सोचने को मजबूर करेगी। अब सोचिए आमिर के दिल पर क्या गुजरी होगी? क्योंकि वो तो शाहरुख से काफी समय से नाराज चल रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की गई जिसमें 'चेन्नई एक्सप्रेस' लिखी टीशर्ट पहने आमिर दिख रहे हैं।
विज्ञापन
आमिर को पता चला तो वो बहुत ज्यादा नाराज हो गए। उनका कहना है कि किसी ने उनकी फर्जी फोटो पोस्ट कर दी है। हो सकता है कि ये शाहरुख के किसी फैंन की हरकत हो।
विज्ञापन
जहां आमिर खुद फिल्मों के प्रमोशन में इतने माहिर हैं तो वो ये जरा भी नहीं चाहेंगे कि उनके नाम से शाहरुख्ा की फिल्म की पब्लिसिटी हो। वैसे भी वो 'धूम3' के माध्यम से 'चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकार्ड तोड़ने की रणनीति बना रहे हैं। ऐसे में उनके नाम का प्रयोग 'चेन्नई एक्सप्रेस' को कहीं और फायदा न पंहुचा दे।